facebookmetapixel
Advertisement
मप्र में गेहूं की सरकारी खरीद अब 28 मई तकPF क्लेम के लंबे इंतजार से छुटकारा! UPI PIN डालते ही खाते में आएगा पैसा, EPFO की नई सुविधा जल्ददोपहिया बाजार में बड़ा उछाल या धीमी रफ्तार? ICRA ने FY27 को लेकर किया चौंकाने वाला अनुमानPM Modi-Meloni ‘Melody’ ट्रेंड का असर, Parle Industries 5% उछला लेकिन सच्चाई कुछ और!Q4 Results: बीएलएस इंटरनेशनल का मुनाफा 28.7% उछला, शेयर में 2.5% से ज्यादा की तेजीRupee Fall: रुपये पर बढ़ा दबाव, 100 प्रति डॉलर पहुंचने की चर्चा तेजभारत में ग्रीन एनर्जी का बूम, 500 GW लक्ष्य से बदलेगा रियल एस्टेट का पूरा नक्शापेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बावजूद तेल कंपनियों का घाटा ₹1 लाख करोड़ पार करने की आशंकाभारतीय ग्राहकों ने बैंकों को दिया साफ संदेश, तेज ऐप और बेहतर डिजिटल सपोर्ट अब सबसे बड़ी जरूरतक्या आपके बच्चे का बैंक अकाउंट नहीं है? फिर भी इन ऐप्स से दे सकते हैं पॉकेट मनी

इन्फ्रास्ट्रक्चर व्यवसाय से 90 प्रतिशत एबिटा पर अदाणी की नजर

Advertisement

एनर्जी एवं यूटिलिटी सेगमेंट का कंपनी के इन्फ्रा व्यवसाय के मुनाफे में अभी 49 प्रतिशत योगदान है और अन्य 25 प्रतिशत मुनाफा परिवहन तथा शेष सीमेंट तथा लॉजि​स्टिक बिजनेस से आता है।

Last Updated- June 21, 2023 | 10:57 PM IST
Adani eyes 90 percent EBITDA from infrastructure business

अदाणी समूह वर्ष 2025 तक इन्फ्रास्ट्रक्चर व्यवसाय से अपना करीब 90 प्रतिशत एबिटा हासिल करेगा, जो मौजूदा समय में 83 प्रतिशत है। कंपनी के प्रमुख अ​धिकारियों ने हाल में बैंकरों के साथ बातचीत में इसकी जानकारी दी।

एनर्जी एवं यूटिलिटी सेगमेंट का कंपनी के इन्फ्रा व्यवसाय के मुनाफे में अभी 49 प्रतिशत योगदान है और अन्य 25 प्रतिशत मुनाफा परिवहन तथा शेष सीमेंट तथा लॉजि​स्टिक व्यवसायों से हासिल होता है। बैंकरों को बताया गया कि व्यवसाय में अच्छी तेजी आएगी और नवी मुंबई हवाई अड्डा जैसी कई नई तथा अन्य परियोजनाओं का संपूर्ण एबिटा में बड़ा योगदान रहेगा।

अ​धिकारियों का कहना है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर व्यवसाय से ज्यादा योगदान का संपूर्ण एबिटा पर सकारात्मक असर दिखेगा और इससे समूह को मजबूत नकदी प्रवाह में मदद मिलेगी। इस घटनाक्रम से अवगत एक अ​धिकारी ने कहा, ‘अदाणी पोर्टफोलियो ने अपने सभी व्यवसायों में मजबूत पहचान बनाई है। यह रुझान मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी बना रहा।’

वित्त वर्ष 2023 में अदाणी कंपनियों द्वारा अर्जित कुल एबिटा 36 प्रतिशत तक बढ़कर 57,219 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अ​धिकारी ने कहा कि अदाणी पोर्ट्स जैसी समूह की कुछ कंपनियां बॉन्डों की पुनर्खरीद पहले ही शुरू कर चुकी हैं।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 8:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement