कंपनियां

Adani Energy ने 1,900 करोड़ रुपये में Essar Transco का किया अधिग्रहण, फोकस में शेयर

Adani Energy Solutions के बयान के अनुसार, शेयर अधिग्रहण जून 2022 में हस्ताक्षरित निश्चित समझौतों के तहत हुआ।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 16, 2024 | 11:57 AM IST

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (पहले अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ने एस्सार ट्रांसको लिमिटेड (ईटीएल) के 100 प्रतिशत इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को पूरा कर लिया है। कंपनी ने जानकारी दी कि अधिग्रहण 15 मई को लगभग 11.00 बजे पूरा हुआ।

कंपनी ने जारी किया बयान

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के बयान के अनुसार, शेयर अधिग्रहण जून 2022 में हस्ताक्षरित निश्चित समझौतों के तहत हुआ। बयान में कहा गया, ‘‘ अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने 1,900 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू के लिए आवश्यक नियामक तथा अन्य अनुमोदन हासिल करने के बाद एस्सार ट्रांसको लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली। इस अधिग्रहण में मध्य प्रदेश में महान को छत्तीसगढ़ में सिपत पूलिंग सबस्टेशन से जोड़ने वाली पूरी तरह से चालू 400 केवी, 673 सर्किट किलोमीटर अंतर-राज्य ‘ट्रांसमिशन लाइन’ शामिल है।’’

यह भी पढ़ें: Cipla के प्रमोटर्स ने कंपनी में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए बेची 2.53 प्रतिशत हिस्सेदारी

यह प्रोजेक्ट केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) विनियमित रिटर्न ढांचे के तहत संचालित होती है और 22 सितंबर 2018 को शुरू की गई थी। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी अदाणी ट्रांसमिशन स्टेप टू लिमिटेड ने 1,900 करोड़ रुपये में एस्सार ट्रांसको लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

महान-सीपत ट्रांसमिशन नेटवर्क के अधिग्रहण से मध्य भारत में 3,373 सर्किट किलोमीटर की चार परिचालन परिसंपत्तियों के साथ एईएसएल की उपस्थिति मजबूत होगी।

First Published : May 16, 2024 | 11:57 AM IST