facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

लेखानुदान लेकर आएगा खुशियों की सौगात!

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:10 AM IST

सरकार ने गुरुवार को औद्योगिक मांग को बढ़ाने के लिए अंतरिम बजट में राहत पैकेज के स्पष्ट संकेत दिए हैं।
सरकार ने कहा है कि लोक सभा चुनावों से पहले आवश्यक नीतिगत हस्तक्षेप की घोषणा करने में संविधान में किसी तरह की रोक नहीं है।
यहां फिक्की के एक समारोह में उद्योग राज्यमंत्री अश्वनी कुमार ने कहा, ‘एक नपीतुली नीतिगत सुझाव तैयार किए जाने की प्रक्रिया में है। आपको अंतरिम बजट के लेखानुदान में कुछ संकेत देखने को मिलेंगे।’
उन्होंने कहा कि संसद में लेखानुदान से पहले भी कुछ क्षेत्र विशेष राहत पैकेजों की घोषणा की जाएगी। गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि लेखानुदान में पैकेजों की घोषणा करने में सरकार पर किसी तरह की रोक नहीं है।
कैबिनेट की बैठक के बाद चिदंबरम ने कहा, ’16 फरवरी तक इंतजार करें। एक पैकेज हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता।’ कुमार ने कहा, ‘हम क्षेत्र-विशेष के लिए पैकेज ला रहे हैं जिससे इन क्षेत्रों को प्रोत्साहित किया जा सके विशेषकर ऐसे क्षेत्र जो श्रम आधारित हैं।’
निर्यात को रियायत देगी सरकार
निर्यात क्षेत्र में नौकरियों की छंटनी को देखते हुए सरकार ने निर्यात क्षेत्र को रियायत देने के लिए एक पैकेज के बारे में विचार कर रही है। इस समय निर्यात क्षेत्र वैश्विक मंदी के कारण भारतीय सामानों के मांग में गिरावट झेल रही है। 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में कहा कि जो भी रियायत होगी वह अस्थायी होगा। उन्होंने कहा कि इस पैकेज की घोषणा एक माह के अंदर हो जाएगी। एक सरकारी अध्ययन के मुताबिक निर्यात क्षेत्र में अक्तूबर से दिसंबर के दौरान करीब 5 लाख लोग बेरोजगार हुए हैं।

Advertisement
First Published - February 6, 2009 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement