facebookmetapixel
Advertisement
गोल्ड लोन की मांग बढ़ी, NBFC के कर्ज में 68.5 फीसदी की तेज बढ़ोतरी37,500 करोड़ रुपये की योजना में कितनी कंपनियां आगे आईं, मंगलवार को खुलेगा आवेदन का ब्योरासरकारी बॉन्ड में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों को बड़ी राहत, SEBI ने आसान किए नियमPfizer का हाई ब्लड प्रेशर दवा ब्रांड खरीदेगी नोवार्टिस इंडिया, ₹1250 करोड़ में हुई डीलनिफ्टी जाएगा 30,000 के पार? ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट, इन सेक्टर्स पर जताया भरोसाTop-5 Flexi Cap Funds: 5 सालों में इन फंड्स ने दिया 18% तक का सालाना रिटर्न, देखें लिस्टशेयर बाजार का बदल गया नियम, सुबह 9 से 9:15 बजे के बीच अब ऐसे लगेंगे ऑर्डरत्योहारी सेल में इस बार डिस्काउंट का इंतजार पड़ेगा भारी! 20% तक बढ़ी लागत, कम मिलेंगे ऑफरथल सेना से वायु सेना तक बढ़ेगी ताकत, ₹1.10 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीAI की ‘सेल्फ-इम्प्रूवमेंट’ क्षमता ने बढ़ाई चिंता: OpenAI ने जारी किया सतर्क रहने का निर्देश

पीएम बिजली योजना से 8.86 लाख को फायदा

Advertisement

एमएसजीएमबीवाई दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू ‘रूफटॉप’ सौर पहल है

Last Updated- February 11, 2025 | 11:22 PM IST

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने मंगलवार को कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजीएमबीवाई) के तहत कुल 8.86 लाख परिवारों को फायदा हुआ है, जिसका उद्देश्य छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने को बढ़ावा देना है। पीएमएसजीएमबीवाई दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू ‘रूफटॉप’ सौर पहल है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री नाइक ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि ‘रूफटॉप’ सौर संयंत्र लगाने से कुल 8.86 लाख परिवार लाभान्वित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि 6 फरवरी तक योजना के राष्ट्रीय पोर्टल पर कुल 1.71 करोड़ पंजीकरण और 45.15 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। मंत्री द्वारा उच्च सदन में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, छह फरवरी तक इस योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश में कोई भी परिवार लाभान्वित नहीं हुआ है, जबकि सिक्किम (4), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (5) और नागालैंड (7) में एकल अंक में परिवार लाभान्वित हुए है।

Advertisement
First Published - February 11, 2025 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement