facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी के संकेत, GIFT Nifty 172 अंक उछलाLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्री

सीबीजी में हो सकता है 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:03 PM IST

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा कि देश में 5,000 कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) इकाइयां स्थापित करने में करीब 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश हो सकता है। सरकार की ओर से की गई पहल एसएटीएटी (सस्टेनबल अल्टरनेटिव टुवड्र्स अफोर्डेबल ट्रांसपोर्टेशन) के तहत 900 सीबीजी संयंत्र स्थापित करने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के एक कार्यक्रम में मंत्री ने यह कहा। आज पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जेबीएम समूह, अदाणी गैस, टोरंट गैस और पेट्रोनेट एलएनजी जैसी ऊर्जा कंपनियों के साथ सीबीजी संयंत्र स्थापित करने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। मंत्रालय ने सीबीजी क्षेत्र में तकनीक प्रदाताओं इंडियन ऑयल, प्राज इंडस्ट्रीज, सीईआईडी कंसल्टेंट्स और भारत बायोगैस एनर्जी के साथ भी समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिससे इन परियोजनाओं के लिए तकनीक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। मंत्री ने कहा, ‘हमने एसएटीएटी के लिए स्पष्ट खाका तैयार किया है। 600 सीबीजी संयंत्रों के लिए आशय पत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं और 900 संयंत्रों के लिए आज एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।’

Advertisement
First Published - November 20, 2020 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement