facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

तेल में आया उछाल तो सोना क्यों रहे पीछे?

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:00 PM IST

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, डॉलर में गिरावट और मुद्रास्फीति की मार ने एशिया में सोने की कीमतों को और ऊपर पहुंचा दिया है।


डॉलर में गिरावट के चलते इस साल सोने में अभी तक 10 फीसदी की तेजी आ चुकी है। इसके अलावा कच्चे माल की चढ़ती कीमतों और मांग में तेजी ने सोने को और चमकने का अवसर मुहैया कराया है, मतलब साफ इस वजह से भी सोने के भाव बढ़ रहे हैं।


स्टैंडर्ड बैंक एशिया लिमिटेड के कारोबारी के सी वांग ने बताया कि यूरो और कच्चे तेल में तेजी की वजह से भी लोग सोना खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 18 अप्रैल को सोने की तुरंत डिलिवरी कीमतों में जो 2.3 फीसदी की गिरावट आई थी, उसमें 0.4 फीसदी का उछाल आकर 3.60 डॉलर प्रति आउंस की बढोतरी हुई और सिंगापुर में  इसकी कीमत 920.75 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंच गई।


जबकि शुरू में इसकी कीमतें 923.04 डॉलर प्रति आउंस के स्तर को छू चुकी थीं। दूसरी ओर चांदी में 0.3 फीसदी की कमी आई और इसकी कीमत 17.8175 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच गई।


सिडनी में कमोडिटी वारंट्स ऑस्ट्रेलिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पीटर मैकगायर कहते हैं कि सोना इस समय स्थिरता के साथ 900 से 950 डॉलर के बीच कारोबार कर रहा है। मैकगायर कहते हैं कि चालू हालत को देखते हुए लंबे समय तक आगे भी सोने में तेजी आना तय है लेकिन हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यह कहीं एक दायरे में न बंध जाए।


मई में कच्चे तेल के वायदा कारोबार में 0.3 फीसदी का उछाल आया और इसकी कीमतें 116.05  डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई। जबसे न्यू यॉर्क में 1983 से वायदा कारोबार की शुरुआत हुई है, तबसे यह अभी तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

Advertisement
First Published - April 21, 2008 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement