facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी पर RIL का मेगा प्लान! जामनगर गीगा कॉम्प्लेक्स, कच्छ सोलर फार्म बनेंगे गेमचेंजर; बनेंगी 2 लाख नौकरियांApple यूजर्स को बड़ा झटका! महंगे हो सकते हैं iPhone, जानें वजह₹1 लाख करोड़ का बिजनेस, JIO IPO, Ajio और JioMart का विस्तार: ईशा अंबानी ने बताया RCPL का फ्यूचर प्लानITR filing: फॉर्म 16 से गायब रह सकती हैं ये 10 तरह की कमाई, ITR फाइल करते समय भूलना पड़ सकता है भारीRIL AGM 2026: जामनगर बनेगा दुनिया की पहली ऑटोनॉमस रिफाइनरी, पश्चिम एशिया संकट में 4 गुना बढ़ाई LPG सप्लाईReliance AGM में बोलीं ईशा अंबानी: रिलायंस रिटेल ने FY26 में रचा इतिहास, जियोमार्ट बना सबसे बड़ा क्विक कॉमर्स नेटवर्कUS-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर लगा ब्रेक, क्या फिर भड़क सकता है पश्चिम एशिया?सोने की कीमतों में और गिरावट का खतरा, 4000 डॉलर तक फिसल सकता है भाव: प्रवीण सिंहजियो की बड़ी तैयारी! हर कॉल में होगा AI, भारत का अपना सैटेलाइट नेटवर्क भी बनेगाजियो का 5 साल का प्लान: AI, 5G और 6G पर बड़ा दांव

समर्थन मूल्य में इजाफे से गेहूं की बुआई में बढ़ोतरी की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:06 AM IST

लंदन स्थित इंटरनैशनल ग्रेन्स काउंसिल (आईजीसी) ने कहा है कि साल 2008-09 में गेहूं की खेती के वैश्विक रकबे में कमी आने की संभावनाओं के बावजूद न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने से भारत और पाकिस्तान में गेहूं की बुआई में बढ़ोतरी की संभावना है।


नवीनतम अनाज रिपोर्ट में इंटरनैशनल ग्रेन्स काउंसिल ने कहा है, ‘समर्थन मूल्य बढ़ने से भारत और पाकिस्तान में गेहूं की बुआई में तेजी आनी चाहिए।’ किसानों को अधिक से अधिक गेहूं उत्पादन की दिशा में प्रोत्साहित करने के खयाल से भारत ने साल 2007-08 में न्यूनतम समर्थन मूल्य 750 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ा कर 1,000 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।

दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भी गेहूं का समर्थन मूल्य 625 रुपये प्रति 40 किलो से बढ़ा कर 950 रुपये प्रति किलो कर दिया है। करनाल स्थित गेहूं शोध संस्थान के निदेशक बी मिश्रा का नजरिया भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने से इस साल ज्यादा से ज्यादा किसान गेहूं की बुआई करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारत में इस साल 290 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की जाएगी और पैदावार में 20 लाख टन की बढ़ोतरी हो सकती है हालांकि यह बुआई के क्षेत्र और पूरे सीजन के दौरान मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

रबी गेहूं की बुआई भारत और पाकिस्तान में इस साल जल्दी ही शुरू हो गई। भारत में बुआई की शुरुआत 23 अक्टूबर और पाकिस्तान में 15 अक्टूबर को शुरू हुई थी। आमतौर पर भारत में गेहूं की बुआई 30 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच की जाती है जबकि पाकिस्तान में इसकी शुरुआत नवंबर के पहले सप्ताह से लेकर दिसंबर के अंत तक होती है।

Advertisement
First Published - November 3, 2008 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement