facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

वायदा कारोबार पर गड़ी गिध्द दृष्टि

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:43 PM IST

वायदा कारोबार पर अब सरकार ने गिध्द दृष्टि गड़ा दी है। महंगाई की आग बुझाने के लिए जल्द ही इस पर पाबंदी भी लगाई जा सकती है।


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ ने रविवार को इस बात के साफ संकेत दिए। उन्होंने कहा कि कीमतों पर नियंत्रण लगाने के लिए सरकार वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगाने और स्टील को एस्मा के दायरे में लाने सहित कई और कदम उठा सकती है।


महंगाई की समस्या को गंभीर बताते हुए उन्होंने राज्यों को आगाह किया कि अगर उन्होंने इसके खिलाफ लड़ाई में केंद्र का साथ नहीं दिया तो जीतना असंभव है। कमलनाथ ने कहा ” यदि राज्य सरकारें जमाखोरी और मुनाफाखोरी रोकने के लिए अपने अधिकारों का उपयोग नहीं करेंगी तो महंगाई के खिलाफ जारी मुहिम दम तोड़ देगी।”


उनके मुताबिक, बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार को राज्यों से कड़ाई से बात करनी चाहिए। महंगाई दर सात फीसदी से ऊपर चले जाने की वजह से सरकार को महंगाई के मोर्चे पर राजनीतिक दलों और आम लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।


इसके चलते केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को मुनाफाखोरों और जमाखोरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने को भी कहा है। वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के मुताबिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा महंगाई के मुद्दे को लेकर जल्द ही राज्य के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक बुलाए जाने की भी संभावना है। नाथ ने कहा कि सरकार निजी क्षेत्र को गेहूं की सीधी खरीद करने से भी मना कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 21, 2008 | 1:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement