facebookmetapixel
LPG Price Hike: नए साल की शुरुआत में महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर ₹111 हुआ महंगादिल्ली की EV पॉलिसी 2.0 पर मंथन तेज, सायम और 5 कंपनियों के साथ मसौदे पर चर्चा करेगी सरकारबड़ी उधारी से 2026 में भी बॉन्ड यील्ड पर दबाव, रुपये को सीमित सहाराStocks to Watch: Jindal Poly से लेकर Vodafone और Adani Enterprises तक, नए साल पर इन स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शनStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से पॉजिटिव संकेत, 2026 के पहले दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल ?Gold-Silver Outlook: सोना और चांदी ने 2025 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, 2026 में आ सकती है और उछालYear Ender: 2025 में आईपीओ और SME फंडिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, 103 कंपनियों ने जुटाए ₹1.75 लाख करोड़; QIP रहा नरम2025 में डेट म्युचुअल फंड्स की चुनिंदा कैटेगरी की मजबूत कमाई, मीडियम ड्यूरेशन फंड्स रहे सबसे आगेYear Ender 2025: सोने-चांदी में चमक मगर शेयर बाजार ने किया निराश, अब निवेशकों की नजर 2026 पर2025 में भारत आए कम विदेशी पर्यटक, चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया वीजा-मुक्त नीतियों से आगे निकले

अमेरिकी निगहबानी में झींगा के दो निर्यातक

Last Updated- December 07, 2022 | 3:41 AM IST

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने देवी सी फूड एंड फाल्कन मैरीन एक्सपोर्ट को झींगा मछली के आयात के लिए चुना है।


गौरतलब है कि यह कंपनी अमेरिका को झींगा मछली निर्यात करने वाली 2 प्रमुख कंपनियों में से एक है। भारत से गर्म पानी में रहने वाली झींगा मछली के आयात के बारे में तीसरी प्रशासनिक समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है।

जब दूसरी समीक्षा हुई थी तब भी इन दोनों कंपनियों को शामिल किया गया था। पहले दौर में भी देवी सी फूड एंड फाल्कन के साथ हिंदुस्तान यूनीलिवर के नाम शामिल थे। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने अप्रैल में तीसरी समीक्षा के लिए 336 भारतीय कंपनियों को सूचीबद्ध किया था। अधिक कंपनियां होने की वजह से निर्यात में किसी भी खराब स्थिति से बचने के लिए विभाग ने अधिक निर्यात क्षमता वाली दो कंपनियों का अंतिम रूप से चयन किया था।

एक फरवरी 2007 से 31 जनवरी 2008 के बीच की दूसरी समीक्षा के दौरान अमेरिका ने  न्यूनतम एंटी डंपिंग डयूटी 7.22 फीसदी में 1.06 फीसदी की कमी की है। अमेरिका की औसत डयूटी 10.17 फीसदी के आसपास है।

First Published - June 4, 2008 | 9:14 PM IST

संबंधित पोस्ट