facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

वायदा बाजार को लेकर जारी है खींचतान

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:43 PM IST

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अभिजीत सेन समिति के सुझावों को देखने के बाद ही आवश्यक वस्तुओं को कमोडिटी एक्सचेंजों की सूची से हटाया जाएगा।


उम्मीद की जा रही है कि समिति अगले 10 दिनों में मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। अधिकारी ने जानकारी दी कि सरकार, समिति की रिपोर्ट के सारे पहलुओं पर विचार करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंच पाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस दिशा में निर्णायक बातचीत चल रही है।


सरकार ने जनवरी 2007 में तुर और उड़द के वायदा कारोबार पर पाबंदी लगा दी थी। इस साल के आम बजट में गेहूं और चावल के वायदा कारोबार को नामंजूर कर दिया गया है। सरकार ने थोक और खुदरा व्यापार पर वायदा कारोबार के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए योजना आयोग के सदस्य अभिजीत सेन के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था। इसके लिए 2 मार्च को नोटिफि केशन जारी कर दिया गया था और समिति को दो महीनों में अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था।


जिसका मतलब है कि समिति को 2 मई तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। मंत्रालय के नेता और बाबू आवश्यक वस्तुओं के वायदा कारोबार पर रोक लगाने की वकालत कर रहे हैं लेकिन जानकार महंगाई दर बढ़ने में वायदा कारोबार की कोई भूमिका नहीं बता रहे हैं।


फिलहाल इस समय यह कहना बहुत मुश्किल है कि इस कठिन समय में आवश्यक कृषि जिंसों के वायदा कारोबार पर पाबंदी लगा दी जाए। सूत्रों का कहना है कि वायदा कारोबार को लेकर बहुत ज्यादा प्रतिबंध नहीं लगने वाले हैं लेकिन खाद्य तेल, चीनी और आलू जैसी वस्तुएं प्रतिबंध के दायरे में आ सकती हैं।

Advertisement
First Published - April 24, 2008 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement