facebookmetapixel
Advertisement
AIF में निवेश प्रतिबद्धता ₹17 लाख करोड़ के करीब, पहली बार 7 लाख करोड़ से ज्यादा जुटा फंडFASTag New Update: फास्टैग यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, सिर्फ 350 रुपये में मिलेगा मंथली पास!Multi-Asset Investing: सिर्फ शेयर नहीं, गोल्ड-डेट का कॉम्बिनेशन देगा बेहतर रिटर्न! ऐसे बनाए स्मार्ट पोर्टफोलियो‘जब तक अमेरिका से नहीं मिलेगा फायदा, तब तक नहीं होगी कोई ट्रेड डील’, गोयल ने साफ किया भारत का रुखपासपोर्ट बनवाना व रिन्यू करवाना हुआ महंगा: सरकार ने फीस में की बड़ी बढ़ोतरी, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरेंसोने-चांदी में उलटफेर, ग्लोबल मार्केट सुस्ती, घरेलू में सुस्त शुरुआत के तेजीकमजोर मानसून से बढ़ेगी महंगाई? जानिए ₹28 लाख करोड़ की खेती पर क्यों मंडरा रहा है बड़ा खतराकुल ऑनलाइन धोखाधड़ी में 74% मामले सिर्फ कार्ड और इंटरनेट के; डिजिटल फ्रॉड से खुद को ऐसे रखें सुरक्षितRBI के यू-टर्न से Tata Sons को मिल सकती है बड़ी राहत, क्या टलेगी अनिवार्य लिस्टिंग?FASTag यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! सिर्फ ₹350 में मिलेगा टोल प्लाजा से अनलिमिटेड आवागमन, चेक करें डीटेल

बासमती चावल के निर्यात पर गिरी सरकार की गाज

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:43 AM IST

महंगाई पर अंकुश लगाने की कड़ी में सरकार ने आज बासमती चावल के निर्यात को हतोत्साहित करने के इरादे से इस पर 8,000 रुपये प्रति टन का निर्यात अधिभार थोप दिया है।


यही नहीं सरकार ने बासमती चावल के निर्यात मूल्य में भी कटौती कर इसे 1,200 डॉलर प्रति टन से घटाकर 1,000 टन तक कर दिया है।इंडिया गेट ब्रांड से बासमती चावल का कारोबार करने वाली केआरबीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनिल मित्तल के मुताबिक, यह डयूटी बासमती के कारोबार पर महत्वपूर्ण असर डाल सकता है।


उनके अनुसार, हमने अपने ग्राहकों को इस बारे में सूचित कर दिया है और उनसे इस वृद्धि के बारे में प्रतिक्रिया मांगी है। मालूम हो कि इस कंपनी ने 30,000 टन बासमती चावल के निर्यात का ठेका लिया हुआ है। इस खबर के बाद मंगलवार को मुंबई के बीएसई में केआरबीएल के शेयर में लगभग 5 फीसदी की जबरदस्त गिरावट देखी गयी और इसका शेयर 138.75 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह की गिरावट दूसरी और बासमती चावल की कंपनियों में भी देखी गयी।


भारत में उपजाए जाने वाले कुल बासमती चावल के 80 फीसदी यानि 12.8 लाख टन का निर्यात करता है। साल 2006-07 में 2,792 करोड़ रुपये मूल्य के 10.45 लाख टन बासमती का निर्यात किया गया था। वहीं वित्तीय वर्ष 2007-08 में अप्रैल से नवंबर के दौरान 2,028 करोड़ रुपये के 6.48 लाख टन चावल का निर्यात हुआ था। अभी पिछले ही महीने सरकार ने बासमती चावल के निर्यात पर मिलने वाली डयूटी इन्टाइटलमेंट पासबुक(डीईपीबी) स्कीम लाभ को वापस ले लिया था।

Advertisement
First Published - April 30, 2008 | 12:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement