facebookmetapixel
Advertisement
मौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे फ्री में शेयर

वायदा से पाबंदी हटने की उम्मीद बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:49 PM IST

महंगाई दर के नीचे जाते ही प्रतिबंधित जिंसों के दिन बहुरने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।


जिंस कारोबार की नियंत्रक वायदा बाजार आयोग ने शुक्रवार को कहा कि महंगाई दर में नरमी आने के मद्देनजर प्रतिबंधित आठ जिंसों के वायदा कारोबार को 30 नवंबर के बाद शुरू किया जा सकता है।

वायदा बाजार आयोग (एफएमसी) के अध्यक्ष बी. सी. खटुआ का कहना है कि हम सरकार को लिखने जा रहे हैं कि समय सीमा खत्म हो जाने के बाद इन आठ प्रतिबंधित जिंसों के वायदा कारोबार की अनुमति दे दी जाए।

उन्होंने कहा कि यह स्वत: समाप्त होने वाला प्रतिबंध है लिहाजा इसका नवीकरण न किया गया तो यह अपने-आप ही समाप्त हो जाएगा। गौरतलब है कि सरकार ने पिछले साल चावल, गेहूं, तुर और उड़द जबकि इस साल मई में आलू, चना, सोयाबीन और रबर के वायदा कारोबार को प्रतिबंधित कर दिया था। प्रतिबंध लागू करने की वजह इन जिंसों पर यह आरोप होना था कि इनके वायदा कारोबार से ही कीमतों में वृध्दि हो रही है।

खटुआ ने कहा कि सरकार इस बारे में आश्वस्त है कि वायदा कारोबार का महंगाई दर पर कोई प्रभाव नहीं होता। सरकार द्वारा गठित अभिजित सेन समिति ने भी इस कारोबार को लगभग क्लीनचिट दे दी थी। खटुआ ने कहा कि खरीफ फसल तैयार हो जाने और रबी की बुआई शुरू हो जाने के बाद इस प्रतिबंध के हटाए जाने की संभावना है।

यह पूछने पर कि अगर महंगाई दर में कोई खास कमी न हुई तो भी इन प्रतिबंधों को जारी रखा जाएगा, खटुआ ने कहा कि उन्हें 30 नवंबर तक महंगाई दर के दोहरे अंक से नीचे आने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - September 13, 2008 | 12:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement