चीनी उत्पादन 14 फीसदी और निर्यात 64 फीसदी बढ़ा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 6:51 PM IST

गन्ने का रकबा और बेहतर रिकवरी के कारण देश में इस बार चीनी का उत्पादन बढ़ा है। देश में 15 मई तक चीनी का उत्पादन 14 फीसदी बढ़कर 348.83 लाख टन हो गया, जबकि देश में अब भी 116 चीनी मिलें चल रही है। बेहतर मांग के कारण चीनी निर्यात 64 फीसदी बढ़कर 71 लाख टन पहुंच गया।
इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार अधिक गन्ना उत्पादन के कारण अक्टूबर, 2021 में शुरू हुए चालू विपणन वर्ष में 15 मई तक चीनी का उत्पादन 14 प्रतिशत बढ़कर 348.83 लाख टन हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में चीनी का उत्पादन 304.77 लाख टन था। चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।
इस्मा के अनुसार 15 मई तक 405 मिलों ने अपना पेराई कार्य बंद कर दिया, जबकि देश में 116 चीनी मिलें अभी भी चल रही है। हालांकि, पिछले सीजन 2020-21 में, 461 मिलों ने अपना पेराई कार्य बंद कर दिया था और इसी तारीख को केवल 45 मिलें शुरू थीं। चालू सीजन में कुल 521 मिलों का संचालन हुआ, जबकि पिछले सीजन में 506 मिलों  का संचालन हुआ था।

First Published : May 20, 2022 | 12:36 AM IST