facebookmetapixel
Advertisement
Mutual Fund: छोटे शहरों के निवेशकों ने फिर मारी बाजी, SIP से मिली रफ्तार; मेट्रो शहरों से किया ज्यादा निवेशSwiggy Q1FY27 Results: स्विगी का घाटा 34% घटा, क्विक-कॉमर्स रेवेन्यू में 53% का जोरदार उछालHyundai Motor India Q1 result: खर्च बढ़ने से मुनाफा 35% घटा, डिविडेंड के लिए तय की रिकॉर्ड डेटग्लोबल कमोडिटी बाजार में ‘प्राइस टेकर’ से ‘प्राइस सेटर’ बनने की राह पर भारतफेड के ब्याज दरें न बढ़ाने के फैसले के बाद सोना-चांदी में क्या करें? एक्सपर्ट्स से जानें आगे निवेश की रणनीतिBajaj Finance Q1FY27 results: मुनाफा 27.4% बढ़कर ₹5,986 करोड़; AUM में 23.9% की बढ़ोतरीVedanta Q1FY27 results: कमजोर रुपये और महंगी धातुओं से मुनाफा 72% उछला, ₹5,473 करोड़ पहुंचाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा5paisa Capital खरीदेगी Trendlyne: ₹207 करोड़ में हुई डील, बनेगा देश का पहला AI-फर्स्ट ब्रोकरM&M Q1 Results: दमदार नतीजों से शेयर में आई तेजी, दिन के निचले स्तर से 4% से ज्यादा उछला स्टॉक

Soybean crushing: सोयाबीन की पेराई में 48 फीसदी का इजाफा, कीमतों पर पड़ रहा दबाव

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 4:42 PM IST
soyabean meal imports

देश में सोयाबीन की पेराई (crushing) जोर पकड़ रही है। चालू तेल वर्ष 2022-23 (सितंबर—अक्टूबर) के 5 महीनों के दौरान सोयाबीन की पेराई में करीब 48 फीसदी इजाफा हुआ है। चालू तेल वर्ष के दौरान कुल पेराई करीब 19 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।

सोयाबीन उत्पादन में बढ़ोतरी की तुलना में इस साल पेराई काफी ज्यादा होने का अनुमान है क्योंकि पिछले साल का बकाया स्टॉक काफी होने से सोयाबीन की उपलब्धता अधिक है। सोयाबीन की उपलब्धता अधिक होने से इसकी इसकी आवक भी खूब हो रही है। जिससे सोयाबीन की कीमतों पर भी दबाव पड रहा है।

चालू तेल वर्ष में फरवरी तक पेराई 47.88 फीसदी ज्यादा

सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार तेल वर्ष 2022-23 की अक्टूबर—फरवरी अवधि में 52.50 लाख टन सोयाबीन की पेराई हो चुकी है, जबकि पिछले तेल वर्ष की समान अवधि में 35.50 लाख टन सोयाबीन की पेराई हुई थी। इस तरह पेराई में 47.88 फीसदी बढोतरी दर्ज की गई है।

फरवरी महीने में 9 लाख टन सोयाबीन की पेराई हुई है, जो साल फरवरी में हुई 7 लाख टन पेराई से करीब 29 फीसदी अधिक है। इस तेल वर्ष पेराई के लिए 134.55 लाख टन सोयाबीन की उपलब्धता रहने का अनुमान है, जो पिछले तेल वर्ष की उपलब्धता 113.27 लाख टन से करीब 19 फीसदी अधिक है।

सोयाबीन का उत्पादन करीब 1.50 लाख टन बढ़कर 120.40 लाख टन होने का अनुमान है। पिछले साल के बकाया स्टॉक और आयात को मिलाकर चालू तेल वर्ष में सोयाबीन की कुल उपलब्धता 147.55 लाख टन रहने का अनुमान है। इसमें 13 लाख टन बीज के लिए निकालने के बाद पेराई के लिए उपलब्धता 134.55 लाख टन बचेगी। पिछले तेल वर्ष में सोयाबीन की कुल उपलब्धता 126.27 लाख टन थी। इसमें से पेराई के लिए 113.27 लाख टन सोयाबीन था।

सोयाबीन की आवक 29 फीसदी बढ़ी

पेराई जोर पकड़ने के साथ ही सोयाबीन की आवक भी तेजी से बढ रही है। चालू तेल के वर्ष पहले 5 महीने में 71 लाख टन सोयाबीन की आवक हो चुकी है। पिछले तेल वर्ष की समान अवधि में हुई 55 लाख टन सोयाबीन की आवक से 29 फीसदी अधिक है।

किसान, कारोबारी और सोयाबीन प्लांटों के पास एक मार्च तक 77.98 लाख टन सोयाबीन का स्टॉक बचा हुआ है। पिछले साल इस समय 71.77 लाख टन ही सोयाबीन का स्टॉक बचा था।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement