facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चावल नरम

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:00 AM IST

थाइलैंड और ब्राजील के इस बयान के बाद कि वे चावल के निर्यात पर पाबंदी नहीं लगाएंगे, शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में चावल की कीमत रेकॉर्ड 25 डॉलर प्रति 100 पाउंड से नीचे आ गई।


इसके साथ ही पाकिस्तान ने भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में चावल उतारने का ऐलान किया है। इन बयानों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में चावल की सप्लाई में अवरोध की आशंका समाप्त हो गई है।


चावल के सबसे बड़े निर्यातक थाइलैंड के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मलयेशिया को चावल निर्यात रोकने की उनकी कोई योजना नहीं है, साथ ही हम ये भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि निर्यात के सभी वायदे पूरे किए जाएं। ब्राजील के कृषि मंत्री ने कहा कि चावल निर्यात पर पाबंदी लगाने का उनका कोई इरादा नहीं है।


उधर, पाकिस्तान ने इस साल 25 लाख मीटि्क टन चावल निर्यात की योजना बनाई है। पाकिस्तान के कृषि मंत्री चौधरी निसार अली ने यह जानकारी दी। पूरी दुनिया के मुख्य खाद्यान्न चावल की कीमत पिछले एक साल में दोगुनी हो गई है क्योंिकि चीन, वियतनाम और मिस्र ने घरेलू बाजार में इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने केलिए निर्यात पर पाबंदी लगी दी है। कई इलाकों मसलन हैती और मिस्र में तो इसकी वजह से सामाजिक तनाव फैल गया है।


जुलाई डिलिवरी वाला कच्चा चावल शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में 23.57 डॉलर प्रति पाउंड पर आ गया और इस तरह इसमें गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को यह 25.07 डॉलर प्रति 100 पाउंड पर पहुंच गया था। गुरुवार को यूरो के मुकाबले डॉलर में 1.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी। कहा गया कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में अब और कटौती नहीं करेगा और इस वजह से चावल, मक्का, कच्चा तेल और सोने के भाव में नरमी देखी गई।

Advertisement
First Published - April 25, 2008 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement