facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 86.36 प्रति डॉलर पर

Advertisement

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 86.39 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान दिन के उच्चस्तर 86.20 तथा निचले स्तर 86.41 प्रति डॉलर को छू गया।

Last Updated- March 20, 2025 | 11:03 PM IST
rupees dollar

घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को रुपये में मजबूती कायम रही और यह एक पैसे की बढ़त के साथ 86.36 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारतीय रुपये ने बाहरी दबाव के मुकाबले अपना जुझारूपन दिखाया है। इसे बॉन्ड बाजार में विदेशी प्रवाह से समर्थन मिल रहा है। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर बिकवाली के कारण जोखिम बना हुआ है, और डॉनल्ड ट्रंप के शुल्क को लेकर अनिश्चितता रुपये के लिए चुनौतियां पैदा कर सकती है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 86.39 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान दिन के उच्चस्तर 86.20 तथा निचले स्तर 86.41 प्रति डॉलर को छू गया। यह अंत में 86.36 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की तेजी है। रुपया बुधवार को 19 पैसे की तेजी के साथ 86.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। यह लगातार पांचवां सत्र है जबकि रुपया लाभ में रहा है। भाषा

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 10:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement