facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results Today: HCL Tech समेत 15 कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे, इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरLTIMindtree Share Price: Q1 नतीजों के बाद क्या करें? ब्रोकरेज अब भी बुलिश, 53% तक अपसाइड का अनुमानहोर्मुज पर बढ़ा संकट! अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हमला, खाड़ी देशों तक पहुंची जंगGold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच गोल्ड और सिल्वर के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा भावGold ETF में पैसा लगाने का सही समय? एक्सपर्ट ने बताया कितना निवेश करें और किस रणनीति से करेंदेशभर में तय होगी न्यूनतम सैलरी की नई सीमा! अब राज्य नहीं दे पाएंगे इससे कम वेतनबंदरगाह पर नहीं, बाहर फंसा कारोबार! JNPA में जाम से सामने आई सप्लाई चेन की बड़ी कमजोरीCrude Oil Price: तेल बाजार में मचा हड़कंप! अमेरिका-ईरान टकराव के बीच ब्रेंट 79 डॉलर के पारAI Agent बढ़ेंगे, लेकिन खर्च कैसे घटेगा? TCS CEO ने बताया पूरा प्लानStock Market Update: शेयर बाजार में रिकवरी! 300 अंक उछला सेंसेक्स; मेटल, ऑटो और बैंक शेयरों पर दबाव

डॉलर के मुकाबले नए निचले स्तर पर रुपया, कच्चे तेल की महंगाई से दबाव 

Advertisement

सोमवार को रुपया करीब 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ नए निचले स्तर 95.09 पर बंद हुआ

Last Updated- May 04, 2026 | 10:51 PM IST
rupees

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया करीब 0.2 फीसदी गिरकर 95.09 के नए निचले स्तर पर बंद हुआ। बाजार के जानकारों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर बेचकर अत्यधिक उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए शायद हस्तक्षेप किया। 

डीलरों ने बताया कि घरेलू मुद्रा ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी, जो पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद मिली थी। इसकी शुरुआती उम्मीदें मुद्रा बाजारों में ज्यादा देर तक नहीं टिकीं।  गुरुवार को रुपया 94.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मौजूदा कैलेंडर वर्ष में घरेलू मुद्रा डॉलर के मुकाबले 5.48 फीसदी कमजोर हुई है जबकि मौजूदा वित्त वर्ष में यह 0.29 फीसदी टूटी है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, भारतीय रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है क्योंकि डॉलर मजबूत हो रहा है और कच्चे तेल की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं। तेल की कीमतों में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी और विदेशी फंड के बाहर जाने से भारत के व्यापार संतुलन और पूरी अर्थव्यवस्था पर साफ तौर पर दबाव पड़ रहा है। डॉलर की लगातार मांग की वजह से फिलहाल कुछ समय के लिए रुपये पर दबाव बने रहने की उम्मीद है, जिससे रुपया 95.35 और 95.70 के स्तर की ओर बढ़ सकता है। 

इस बीच, बाजार के जानकारों का कहना है कि आरबीआई शायद 2013 में शुरू की गई फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट (एफसीएनआर) जमा जैसी ही कोई योजना लाने पर विचार कर रहा है। टेपर टैंट्रम के दौर में शुरू किए गए इस कार्यक्रम की मदद से बैंकों ने प्रवासी भारतीयों को डॉलर जमाओं के लिए प्रोत्साहित करके तीन साल में करीब 38 अरब डॉलर जुटाए थे।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएपी में ट्रेजरी के प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, एक खबर यह भी थी कि आरबीआई 2013 में शुरू की गई एफसीएनआर योजना की तरह ही एक और योजना लाने पर विचार कर रहा है, जिसका मकसद डॉलर जुटाना है। उस योजना के जरिये  आरबीआई ने तीन साल में 38 अरब डॉलर जुटाए थे। इससे डॉलर-रुपये की कीमत नीचे आ सकती है क्योंकि इस विनिमय दर को कम करने के लिए डॉलर की आवक सबसे ज़रूरी है। 

अगर ऐसी ही कोई पहल शुरू की जाती है तो इससे विदेशी मुद्रा की आवक बढ़ाकर रुपये पर पड़ने वाले दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। यह डॉलर-रुपये की चाल तय करने वाला अहम कारक है, खासकर ऐसे समय में जब पोर्टफोलियो प्रवाह एक जैसा नहीं है। ऐतिहासिक रूप से, पहले भी ऐसे प्रवाह का काफी असर देखने को मिला है। उस समय डॉलर की लिक्विडिटी में आई तेजी ने रुपये को डॉलर के मुकाबले 68 के स्तर से तेजी  से उबारकर लगभग 58 के स्तर तक पहुंचने में मदद की थी।

Advertisement
First Published - May 4, 2026 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement