facebookmetapixel
Advertisement
बारिश ने दिया धोखा तो महंगी हो जाएंगी दाल, सब्जियां और तेल! जानिए कितना बढ़ सकता है असरChatGPT बनाने वाली OpenAI का IPO टला! अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार, जानिए क्यों बदला प्लानदक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, कोस्पी 8% से ज्यादा टूटा; 20 मिनट के लिए रोकनी पड़ी ट्रेडिंगCredit Card New Rules: अब क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना होगा महंगा, जानिए 1 जुलाई से क्या-क्या बदल रहा हैपश्चिम एशिया में शांति का असर! सोयाबीन के भाव फिसले, क्या ₹6,500 तक आएगी कीमत?LPG यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान! सरकार ने हटाए सभी प्रतिबंध, उद्योग और होटल सेक्टर को राहतCorporate Action: अगले हफ्ते इन शेयरों में होगी बड़ी हलचल! डिविडेंड, बायबैक और स्पिन ऑफ की पूरी लिस्टBest FD Rates: SBI से लेकर Small Finance Banks तक, कहां मिल रहा सबसे ज्यादा FD ब्याज? पूरी लिस्ट देखेंभारत बना एशिया का सबसे बड़ा निवेश ठिकाना! रिपोर्ट में चीन और जापान भी पीछेIRFC OFS रहा हिट! सरकार की झोली में आए ₹2,100 करोड़, रिटेल निवेशकों ने किया मालामाल

नारियल तेल में तेजी का रुख

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:19 PM IST

नारियल तेल की कीमतें आज 6000 रुपये प्रति क्विंटल की मनोवैज्ञानिक रेखा के पार चली गईं। बाजार के एक जानकार का मानना है कि इससे तेजी के एक नये दौर की शुरुआत हो गई है।


गर्मियों की दस्तक, कम आपूर्ति और ज्यादा मांग की वजह से  तैयार नारियल तेल और गरी दोनों की कीमतें 6,050 रुपये प्रति क्विंटल को छू गईं। बाजार के रुझान बताते हैं कि जब तक तमिलनाडु से नारियल तेल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होगी तब तक कीमतों में और वृद्धि हो सकती है। विशू त्यौहार की वजह से भी कीमतों में तेजी आई है।


ज्यादातर व्यापारियों का मानना है कि अगले 8-10 हफ्तों में थोक बाजार में कीमतें 6,000-6,500 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बनी रहेंगी। पाम ऑयल पर आयात शुल्क घटाने से भी नारियल तेल की कीमतों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है।


अधिकतर व्यापार अभी पाम ऑयल को विकल्प के रूप में अपनाने की नहीं सोच रहे हैं। सरकार के हस्तक्षेप के बावजूद अदरक और सूरजमुखी के तेल के दाम ऊपर चढ़ने के पूरे आसार हैं। कोचीन ऑयल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एम जे कुरियाकोज के अनुसार असामान्य बारिश ने भी नारियल को  सुखाने में बाधा उत्पन्न की है।

Advertisement
First Published - April 12, 2008 | 12:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement