facebookmetapixel
Advertisement
बैंकएश्योरेंस पर निर्भरता घटाने को एजेंसी नेटवर्क मजबूत कर रहीं निजी जीवन बीमा कंपनियांबैटरी अपशिष्ट नियमों से बढ़ी मुश्किलें, पैनासोनिक एनर्जी भारत में बंद कर सकती है प्लांटभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में लंबित मुद्दों पर नहीं बनी सहमति, अंतरिम समझौते पर भी इंतजारRBI गवर्नर के बयान से बॉन्ड बाजार को राहत, 10 साल की यील्ड तीन महीने के निचले स्तर परसरकार विनिवेश अभियान करेगी तेज, LIC समेत PSU में हिस्सेदारी बेचकर ₹80,000 करोड़ जुटाने की तैयारीAI और स्टार्टअप निवेश बने Info Edge की नई ताकत, भर्ती कारोबार की सुस्ती बनी चुनौतीम्युचुअल फंड आधारित PMS का बढ़ा आकर्षण, AUM 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचाSIP रिटर्न में सुधार और अमेरिका-ईरान सुलह से म्युचुअल फंड्स में खुदरा निवेश में इजाफा होने के आसारFPIs की वापसी की उम्मीद कम, महंगे वैल्यूएशन और वैश्विक अवसरों से भारत पर दबावRBI के भरोसे से बैंकिंग शेयरों में तेजी; सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,022 पर बंद 

बढ़ेगी चावल की पैदावार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:01 AM IST

चावल निर्यातकों के समूह का कहना है कि लगातार दूसरे साल भारत में चावल की बंपर फसल हुई है।


उनका कहना है कि चावल की कीमतों के बढ़ने से किसानों ने चावल का रकबा बढ़ाया है। उनका यह भी कहना कि चावल की कीमतें बढ़ने से इन किसानों को भी बहुत फायदा पहुंचा है और उनकी आमदनी बढ़ी है।

अखिल भारतीय चावल निर्यातक संघ के अध्यक्ष विजय सेतिया बताते हैं कि कृषि मंत्रालय का कहना है कि इस साल चावल की उपज अनुमान से भी 5 फीसदी से भी अधिक हो सकता है। चावल की फसल के लिए पानी की बहुत जरूरत होती है। इस साल मानसून के बढ़िया रहने की उम्मीद है।

जाहिर है चावल की फसल को इससे फायदा पहुंचेगा। चावल की बढ़िया फसल होने की स्थिति में सरकार चावल के निर्यात में थोड़ी ढील दे सकती है। इसके अलावा चावल की बढ़ती कीमतों पर भी कुछ काबू पाया जा सके गा। वैसे चावल की कीमतें इसी हफ्ते कम हुई हैं।

सेतिया का कहना है कि किसान बढ़िया कीमत की वजह से ही चावल के उत्पादन को बढ़ाने में लगे हैं। भारत ने पिछले महीने ही चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था। दरअसल भारत में अगले साल आम चुनाव होने वाले हैं और सरकार खाद्यान्न के मामले में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। कृषि मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अक्टूबर में जबसे चावल की खरीद शुरू हुई तब से सरकार 2.32 करोड़ टन चावल किसानों से खरीद चुकी है।

यह खरीद पिछले साल की तुलना में 18 लाख टन अधिक है। सेतिया का कहना है कि हम लोग निर्यात करने की स्थिति में हैं। उनका कहना है कि निर्यात सरकारी स्टॉक से होना चाहिए जिससे कि घरेलू कीमतें प्रभावित न हों। सेतिया का कहना है कि भारत सुगंधित बासमती चावल का निर्यात जारी रखेगा।

इसके लिए न्यूनतम कीमत 1,200 डॉलर प्रति टन रखी गई है। इसके अलावा घरेलू आपूर्ति में कोई किल्लत न हो इसके लिए 8,000 रुपये की लेवी भी लगाई गई है। सेतिया ने बताया कि इस साल निर्यात कीमतें 1,600 से 2,000 डॉलर प्रति टन के बीच बनी हुई हैं।

Advertisement
First Published - May 17, 2008 | 12:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement