facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

गेहूं की रिकार्ड खरीदारी

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:00 AM IST

महंगाई को लेकर रोजाना हो रहे राजनीतिक प्रदर्शनों के बीच सरकार गेहूं खरीद में एक नई इबारत लिखने जा रही है।


सरकार इस साल रेकॉर्ड गेहूं की खरीद करने जा रही है ताकि घरेलू मांग को पूरा किया जा सके और महंगाई के जिन्न को काबू में किया जा सके। पिछले साल 1.1 करोड़ टन गेहूं खरीद की तुलना में इस साल गेहूं की खरीद इस आंकड़े को पार कर चुकी है।


भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को इस साल रेकॉर्ड 1.8 करोड़ टन गेहूं खरीद की उम्मीद है।फिलहाल सरकारी एजेंसी अभी तक 1.4 करोड़ टन गेहूं खरीद चुकी है यह पिछले साल के इसी अवधि के दौरान हुई खरीद से 60 फीसदी से अधिक है।


इसमें से तकरीबन 50 फीसदी खरीद पंजाब से की गई है जबकि 37 लाख टन गेहूं हरियाणा से खरीदा गया। इसमें से भी चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें मध्य प्रदेश और गुजरात का भी हिस्सा उल्लेखनीय रहा है जो आम तौर पर केंद्रीय स्तर पर कम गेहूं बेचते रहे हैं।


निगम के चेयरमैन आलोक सिन्हा ने बताया कि अभी तक 1.4 करोड़ टन गेहूं खरीदने के बाद हमें उम्मीद है कि जल्द ही 1.8 करोड़ टन गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। इस समय खरीद पूरे जोर पर की जा रही है और अगले हफ्ते तक इसकी रफ्तार इसी गति से कायम रहने की उम्मीद है। इस दौरान 63 लाख गेहूं खरीदे जाने का अनुमान है। 

Advertisement
First Published - April 25, 2008 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement