facebookmetapixel
Advertisement
बैलेंस्ड हाइब्रिड फंड: 40-60 का इक्विटी-डेट फॉर्मूला, किसके लिए सही है ये फंड? निवेश से पहले समझें पूरा गणितवेदांता का ग्रीन एनर्जी पर फोकस बढ़ा, कार्बन उत्सर्जन घटाने में 1 अरब डॉलर से ज्यादा निवेशबिहार को ₹3590 करोड़ सौगात, पीएम गतिशक्ति से मजबूत होगी मुजफ्फरपुर-सितामढ़ी-सोनबरसा कनेक्टिविटीलिकर सेक्टर करेगा कमाल! ब्रोकरेज को पसंद ये 3 शेयर, UK FTA समेत इन ट्रिगर्स से मिलेगा फायदाअंतरराष्ट्रीय टैक्स मामलों में स्पष्टता लाएगा आयकर विभाग, घटेगी अनिश्चितताकैबिनेट ने ₹9450 करोड़ के 4 रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 8 जिलों को मिलेगा फायदाबाजार में तेजी फिर भी निवेशक खेल रहे सेफ दांव, मनी मार्केट फंड्स में लगाएं ₹1.4 लाख करोड़26-45 साल वालों ने किए सबसे ज्यादा हेल्थ क्लेम, 56% दावों के पीछे कौन-कौन सी बीमारियां?पश्चिम एशिया संकट से लागत बढ़ी लेकिन नहीं घटा घरों का क्रेज, 6 शहरों में 3.55 लाख यूनिट बिक्री की उम्मीदSEBI बदलेगा SME लिस्टिंग फ्रेमवर्क, AI-ML के इस्तेमाल पर बढ़ाएगा जवाबदेही

Veg-Non veg Thali: घर का खाना हुआ सस्ता, मार्च में शाकाहारी और मांसाहारी थालियों के घटे दाम

Advertisement

वेज थाली की लागत रोटी, चावल, दाल, दही, सलाद के साथ प्याज, आलू, टमाटर से तय होती है। मांसाहारी थाली में वेज थाली की भी काफी सामग्री होती है, लेकिन दाल की जगह चिकन होता है

Last Updated- April 07, 2026 | 4:55 PM IST
Veg non veg Thali
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Veg-Non veg Thali: उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है कि शाकाहारी (veg) और मांसाहारी (non veg) दोनों थाली की कीमत में कमी देखने को मिल रही है। इस साल मार्च महीने में सालाना और मासिक दोनों आधार पर शाकाहारी और मांसाहारी थाली के दाम घट गए हैं। शाकाहारी थाली की लागत रोटी, चावल, दाल, दही, सलाद के साथ प्याज, आलू, टमाटर से तय होती है। मांसाहारी थाली में शाकाहारी थाली की भी काफी सामग्री होती है, लेकिन दाल की जगह चिकन (ब्रॉयलर) होता है। घर में पकाई जाने वाली इन थालियों का औसत मूल्य उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत में इस थाली में मौजूद व्यंजनों को तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के दाम के अनुरूप होता है।

क्यों सस्ती हुई शाकाहारी थाली?

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की ‘रोटी राइस रेट‘ नाम से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल मार्च में शाकाहारी थाली की औसत कीमत 26.6 रुपये थी, जो इस साल मार्च में घटकर 26.5 रुपये रह गई। फरवरी की तुलना में मार्च में इस थाली के दाम ज्यादा घटे हैं। फरवरी में इस थाली की औसत कीमत 27.2 रुपये थी, जो मार्च में करीब 3 फीसदी घटकर 26.5 रुपये रह गई।

क्रिसिल की इस रिपोर्ट के अनुसार शाकाहारी थाली सस्ती होने की वजह मासिक आधार पर प्याज के दाम 14 फीसदी और आलू-टमाटर के दाम 6-6 फीसदी घटना है। सालाना आधार पर तो इनकी कीमतों में और गिरावट आई है। लेकिन वैश्विक संकट के कारण खाद्य तेल और एलपीजी गैस महंगी हो गई।

क्रिसिल इंटेलिजेंस के निदेशक पूषन शर्मा ने कहा कि प्याज, आलू, टमाटर और दालों की कम कीमतों में तो बड़ी कमी देखने को मिली। वनस्पति तेल और ईंधन की कीमतों में वृद्धि ने थाली की कीमत में गिरावट को सीमित कर दिया।

Also Read: Monsoon Update: 2026 में कम होगी बारिश, 30% तक सूखे का खतरा; Skymet ने जारी किया अनुमान

मांसाहारी थाली के दाम कितने और क्यों घटे?

क्रिसिल की इस रिपोर्ट के अनुसार इस साल मार्च में मांसाहारी थाली की कीमत 54.3 रुपये रही, जो फरवरी की कीमत 55.6 रुपये से कम है। सालाना आधार पर भी इस थाली की कीमत में गिरावट आई है। पिछले साल मार्च में इस थाली की औसत कीमत 54.8 रुपये थी, जो इस मार्च घटकर 54.3 रुपये रह गई।

मांसाहारी थाली सस्ती होने की वजह इस थाली के सबसे बड़े घटक ब्रॉयलर (50 फीसदी हिस्सा) के दाम 2 फीसदी कम होना है क्योंकि नवरात्रि के दौरान लोग मांसाहारी भोजन नहीं खाते। जिससे चिकन की मांग घट गई। प्याज व दालों के दाम कम होने से भी यह थाली सस्ती हुई।

Advertisement
First Published - April 7, 2026 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement