facebookmetapixel
Advertisement
बारिश ने दिया धोखा तो महंगी हो जाएंगी दाल, सब्जियां और तेल! जानिए कितना बढ़ सकता है असरChatGPT बनाने वाली OpenAI का IPO टला! अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार, जानिए क्यों बदला प्लानदक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, कोस्पी 8% से ज्यादा टूटा; 20 मिनट के लिए रोकनी पड़ी ट्रेडिंगCredit Card New Rules: अब क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना होगा महंगा, जानिए 1 जुलाई से क्या-क्या बदल रहा हैपश्चिम एशिया में शांति का असर! सोयाबीन के भाव फिसले, क्या ₹6,500 तक आएगी कीमत?LPG यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान! सरकार ने हटाए सभी प्रतिबंध, उद्योग और होटल सेक्टर को राहतCorporate Action: अगले हफ्ते इन शेयरों में होगी बड़ी हलचल! डिविडेंड, बायबैक और स्पिन ऑफ की पूरी लिस्टBest FD Rates: SBI से लेकर Small Finance Banks तक, कहां मिल रहा सबसे ज्यादा FD ब्याज? पूरी लिस्ट देखेंभारत बना एशिया का सबसे बड़ा निवेश ठिकाना! रिपोर्ट में चीन और जापान भी पीछेIRFC OFS रहा हिट! सरकार की झोली में आए ₹2,100 करोड़, रिटेल निवेशकों ने किया मालामाल

स्टील कंपनियों को फिर पासवान ने दी चेतावनी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:19 PM IST

महंगाई पर अंकुश लगाने को तत्पर सरकार ने स्टील कंपनियों द्वारा स्टील की कीमत बढाने पर उन्हें चेताया कि वो मुनाफाखोरी के चक्कर में न पड़ें।


सरकार ने कहा कि यदि महंगाई रोकने को उठाए गए वित्तीय कदम उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने में नाकाम रहते हैं तो उसे मजबूरन स्टील को आवश्यक सामानों की सूची में शामिल करना पड़ेगा। ये बात स्टील और रासायनिक मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को दिल्ली में कही।


पासवान के मुताबिक वह पहले से ही स्टील की कीमत पर अंकुश लगाने के लिए एक नियामक गठित करने की मांग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही दवा उद्योग में दवाओं के दाम को नियंत्रित करने और इसे मुनाफाखोरों से बचाने के लिए कई उपाय किए हैं। संयोग से 29 मार्च को समाप्त हुए सप्प्ताह में लोहे और स्टील की कीमत 5.6 फीसदी बढ़ चुकी है।


ऐसी हालात में पासवान ने कहा है कि जब लागत खर्च आसमान को छू रहे हों तब सरकार कंपनियों पर अपनी लागत कम करने और घाटे पर उत्पादन करने का दबाव नहीं डालेगी। स्टील मंत्री के मुताबिक हम एक समिति का गठन कर रहे हैं जो यह देखेगी कि क्या स्टील के दाम और उसकी उत्पादन लागत में अनुरूपता है या नहीं।


यदि यह निश्चित हो गया कि इसकी उत्पादन लागत और बिक्री मूल्य में काफी फर्कहै तब स्टील को आवश्यक सामानों की फेहरिश्त में डालने और इसके मूल्य को नियंत्रित करने केसिवा कोई और उपाय नहीं रह जाएगा।


पासवान ने तो यह भी कहा कि वह इस मामले में प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं ताकि 23 से 49 फीसदी तक बढ़ चुके स्टील कीमत पर लगाम लग सके। इसके लिए उन्होंने मनमोहन सिंह को खत भी लिखा है जिसमें मांग की गई है कि स्टील पर उत्पाद कर को घटाकर 14 से 8 फीसदी कर दिया जाए।


साथ ही 14 फीसदी की प्रतिपूर्ति शुल्क खत्म कर दी जाए। घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए निर्यात पर कठोर अंकुश लगाने की भी बात पासवान ने कही है। इस्पात मंत्री ने कहा कि सेल को और खनिज की जरूरत है पर सरकार को चाहिए कि स्टील उत्पादन के घंटे को बढ़ाया जाए।

Advertisement
First Published - April 12, 2008 | 12:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement