facebookmetapixel
Advertisement
रिश्वत के आरोपों पर PVR आईनॉक्स की शुरुआती जांच पूरी, कोई सबूत नहीं मिलामिंडा कॉर्प की वैश्विक बाजार में पकड़ मजबूत करने की तैयारी, निर्यात लक्ष्य 1,500 करोड़ रुपयेवोडाफोन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 363 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग पर केंद्र की याचिका खारिजयात्रियों का भरोसा जीतने के लिए सुरक्षा में वैश्विक मानकों से आगे निकले एअर इंडिया : चंद्रशेखरनइलेक्ट्रिक मोटरसाइकल बाजार में उतरने की तैयारी, 150-300 सीसी सेगमेंट पर एथर की नजरAI की असली चुनौती रोजगार और रचनात्मकता पर पड़ने वाले असर में छिपी हैशिक्षा पर खर्च बढ़े, राज्यों को मिले अधिक अधिकार, तभी युवा आबादी बनेगी विकास का आधारEditorial: वृद्धि के लिए नियमों में सुधार जरूरी, राज्यों के बीच नियामकीय बाधाएं दूर करने पर जोरSEBI का बड़ा फैसला, सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने वाले FPI को राहतगोल्ड लोन की मांग बढ़ी, NBFC के कर्ज में 68.5 फीसदी की तेज बढ़ोतरी

Onion Price: सरकार ने प्याज पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगाया

Advertisement

‘बिल ऑफ एंट्री’ एक कानूनी दस्तावेज है जो आयातकों या सीमा शुल्क निकासी एजेंटों के आयातित माल के आगमन पर या उससे पहले दाखिल किया जाता है।

Last Updated- May 04, 2024 | 8:34 AM IST
Onion
Representative Image

सरकार ने शुक्रवार को प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगा। इसके साथ ही सरकार ने देसी चने के आयात पर शुल्क से 31 मार्च, 2025 तक छूट देने का फैसला किया। इसके अलावा 31 अक्टूबर, 2024 या उससे पहले जारी किए गए ‘बिल ऑफ एंट्री’ के जरिये पीले मटर के आयात पर शुल्क छूट भी बढ़ा दी गई है।

‘बिल ऑफ एंट्री’ एक कानूनी दस्तावेज है जो आयातकों या सीमा शुल्क निकासी एजेंटों के आयातित माल के आगमन पर या उससे पहले दाखिल किया जाता है। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि ये सभी बदलाव चार मई से प्रभावी होंगे। फिलहाल प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा हुआ है। हालांकि, सरकार भारत के मित्र देशों को निर्यात की अनुमति देती है।

इसने संयुक्त अरब अमीरात और बांग्लादेश को एक निश्चित मात्रा में प्याज निर्यात की अनुमति दी हुई है। पिछले साल अगस्त में भारत ने प्याज पर 31 दिसंबर 2023 तक 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया था।

Advertisement
First Published - May 4, 2024 | 8:34 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement