facebookmetapixel
Advertisement
शिक्षा पर खर्च बढ़े, राज्यों को मिले अधिक अधिकार, तभी युवा आबादी बनेगी विकास का आधारEditorial: वृद्धि के लिए नियमों में सुधार जरूरी, राज्यों के बीच नियामकीय बाधाएं दूर करने पर जोरSEBI का बड़ा फैसला, सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने वाले FPI को राहतगोल्ड लोन की मांग बढ़ी, NBFC के कर्ज में 68.5 फीसदी की तेज बढ़ोतरी37,500 करोड़ रुपये की योजना में कितनी कंपनियां आगे आईं, मंगलवार को खुलेगा आवेदन का ब्योरासरकारी बॉन्ड में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों को बड़ी राहत, SEBI ने आसान किए नियमPfizer का हाई ब्लड प्रेशर दवा ब्रांड खरीदेगी नोवार्टिस इंडिया, ₹1250 करोड़ में हुई डीलनिफ्टी जाएगा 30,000 के पार? ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट, इन सेक्टर्स पर जताया भरोसाTop-5 Flexi Cap Funds: 5 सालों में इन फंड्स ने दिया 18% तक का सालाना रिटर्न, देखें लिस्टशेयर बाजार का बदल गया नियम, सुबह 9 से 9:15 बजे के बीच अब ऐसे लगेंगे ऑर्डर

Onion Export: आम जनता को रुलाने लगे प्याज के भाव, निर्यात पर प्रतिबंध 31 मार्च तक जारी रहेगा

Advertisement

Onion Export: देश के सबसे बड़े थोक प्याज बाजार लासलगांव में 19 फरवरी को थोक प्याज की कीमतें 40.62 प्रतिशत बढ़कर 1,800 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं।

Last Updated- February 20, 2024 | 2:56 PM IST
onion export

Onion Export: प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध पहले से घोषित समय सीमा 31 मार्च तक जारी रहेगा। सरकार की कीमतों को नियंत्रण में रखने और घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने की कोशिश जारी है। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

घरेलू उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर प्याज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता

सरकार ने आठ दिसंबर 2023 को 31 मार्च तक प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, ‘‘प्याज निर्यात पर प्रतिबंध नहीं हटाया गया है। यह जारी है। मौजूदा स्थिति में कोई बदलाव नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराना है।

Also read: Paddy Procurement: धान खरीद के लिए यूपी सरकार ने किसानों के खातों में डाले 11,200 करोड़ रुपये

प्याज की थोक कीमतें 40.62 प्रतिशत बढ़ी

निर्यात प्रतिबंध हटाने की खबरों के बीच देश के सबसे बड़े थोक प्याज बाजार लासलगांव में 19 फरवरी को थोक प्याज की कीमतें 40.62 प्रतिशत बढ़कर 1,800 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं, जो 17 फरवरी को 1,280 रुपये प्रति क्विंटल थीं।

सूत्रों ने बताया कि 31 मार्च के बाद आम चुनाव से पहले भी प्रतिबंध हटाए जाने की संभावना नहीं है क्योंकि रबी (सर्दियों) प्याज का उत्पादन विशेष रूप से महाराष्ट्र में कम ‘कवरेज’ के कारण कम होने की आशंका है। वर्ष 2023 के रबी सीजन में प्याज का उत्पादन 2.27 करोड़ टन होने का अनुमान लगाया गया है।

कृषि मंत्रालय के अधिकारी आने वाले दिनों में प्रमुख उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में रबी प्याज ‘कवरेज’ का आकलन करेंगे। इस बीच, अंतर-मंत्रालयी समूह से मंजूरी के बाद मित्र देशों को उनके साथ रिश्तों तथा अन्य स्थिति को देखते हुए प्याज के निर्यात की अनुमति दी गई है।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 2:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement