facebookmetapixel
Advertisement
वेनेजुएला में भूकंप का कहर! 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल; राहत-बचाव अभियान जारीभारत की ₹28 लाख करोड़ की खेती-किसानी पर मंडरा रहा खतरा, कमजोर मानसून ने बढ़ाई देश की चिंतासिर्फ लोन बांटने की नहीं, मुनाफे वाली ग्रोथ पर फोकस; कोटक महिंद्रा बैंक पर BUY की सलाह, ₹470 का टारगेटLG, Blue Star: गर्मी और AC की बढ़ती मांग से चमक सकते हैं ये 6 शेयर, 23% तक अपसाइड के टारगेटVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में धरती का कहर! 7.5 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, हजारों मौतों की आशंकासोना इस साल पहली बार 4,000 डॉलर से नीचे, चांदी भी साल के निचले स्तर परTata, Hyundai या TVS? नुवामा ने बताए लंबे समय के लिए 4 सबसे भरोसेमंद ऑटो शेयरUPI-नेट बैंकिंग फ्रॉड में राहत! RBI ने तय किया मुआवजा नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदाCrude Oil: लगातार चौथे दिन टूटा कच्चा तेल, 70 डॉलर से नीचे फिसला भावबंगाल में उद्योगों की वापसी का बिगुल! BJP सरकार लाई 5,000 करोड़ रुपये की नई निवेश योजना

जूट को छोड़ किसान मुड़े चावल की ओर

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 10:01 PM IST

साल के पहले छह महीनों में अनाज और खाद्य तेलों के बढ़ते मूल्यों और जूट की कीमतों के कम होते जाने के कारण देश के पूर्वी हिस्से के जूट उपजाने वाले किसान अब धान और तिलहन की खेती की तरफ ध्यान दे रहे हैं।


जब सरकार ने बांग्ला देश, भूटान, मालदीव और नेपाल से जूट के आयात शुल्क को समाप्त कर दिया तो साल के शुरुआत में बांग्ला देश से सस्ते दाम पर जूट आयात किए जाने के कारण अपरिष्कृत जूट की कीमत गिर कर 1,170 रुपये प्रति क्विंटल (टीडी-4 किस्म) हो गई।


जूट की खेती करने वाले किसान अपनी उपज से ज्यादा लाभ की आशा नहीं कर रहे हैं, इनमें से कई किसानों ने खेती के अगले मौसम के लिए धान और तिलहन उपजाने की सोची है। इसलिए अगले वर्ष में जूट का कुल उत्पादन सामान्य से 25-30 प्रतिशत कम होने की उम्मीद है।


इसके अतिरिक्त, पिछले वर्ष जूट का कुल उत्पादन 95 लाख बेल (1 बेल = 180 किलोग्राम) था, जो वास्तव में 5 लाख बेल कम था। जुलाई से प्रारंभ होने वाले अगले जूट वर्ष में कम उत्पादन के अनुमान के मद्देनजर जूट का घरेलू मूल्य पिछले छह महीने में लगभग 400 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया है।


एक ओर जहां जनवरी महीने में अपरिष्कृत जूट की कीमत घट कर 1,170 रुपये प्रति क्विंटल (टीडी-4 किस्म) हो गया वहीं दूसरी ओर जूट उद्योग अपरिष्कृत जूट खरीदने के लिए संघर्ष कर रहा है क्योंकि वर्तमान मूल्य 1,474-1,485 रुपये प्रति क्विंटल के बीच है।


बांग्लादेश जूट उद्योग भी लगभग घरेलू बाजार जैसी दशाओं से ही गुजर रहा है। सोमवार को बांग्लादेशी अपरिष्कृत जूट की कीमत स्थानीय किस्म के मुकाबले 100 रुपये प्रति क्विंटल अधिक थी। अगले वर्ष जूट कुल लगभग 4.5 लाख हेक्टेयर में उपजाया जाएगा जबकि सामान्य सीजन में यह 6 लाख हेक्टेयर में उपजाया जाता है।


पश्चिम बंगाल में स्थित कई जूट मिलों के मालिक घनश्याम शारदा ने कहा कि आयातित जूट के उच्च मूल्यों के बावजूद कई जूट मालिक भारत के बाहर से अपरिष्कृत जूट मंगवा रहे हैं क्योंकि स्थानीय बाजार से भारी मात्रा में खरीदारी करना कठिन है। अगले मौसम में बिहार के जूट उत्पादन में कमी आने के आसार हैं। सरकारी सूत्रों के अपुष्ट आंकड़ों के मुताबिक जूट की खेती का जमीन में यहां 50 प्रतिशत की कमी आयी है क्योंकि किसान अब धान उपजाने का रुख कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 7, 2008 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement