facebookmetapixel
Advertisement
बैंकएश्योरेंस पर निर्भरता घटाने को एजेंसी नेटवर्क मजबूत कर रहीं निजी जीवन बीमा कंपनियांबैटरी अपशिष्ट नियमों से बढ़ी मुश्किलें, पैनासोनिक एनर्जी भारत में बंद कर सकती है प्लांटभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में लंबित मुद्दों पर नहीं बनी सहमति, अंतरिम समझौते पर भी इंतजारRBI गवर्नर के बयान से बॉन्ड बाजार को राहत, 10 साल की यील्ड तीन महीने के निचले स्तर परसरकार विनिवेश अभियान करेगी तेज, LIC समेत PSU में हिस्सेदारी बेचकर ₹80,000 करोड़ जुटाने की तैयारीAI और स्टार्टअप निवेश बने Info Edge की नई ताकत, भर्ती कारोबार की सुस्ती बनी चुनौतीम्युचुअल फंड आधारित PMS का बढ़ा आकर्षण, AUM 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचाSIP रिटर्न में सुधार और अमेरिका-ईरान सुलह से म्युचुअल फंड्स में खुदरा निवेश में इजाफा होने के आसारFPIs की वापसी की उम्मीद कम, महंगे वैल्यूएशन और वैश्विक अवसरों से भारत पर दबावRBI के भरोसे से बैंकिंग शेयरों में तेजी; सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,022 पर बंद 

लीची के लुत्फ में महंगाई का लोचा

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 11:41 PM IST

गर्मी का मौसम आते ही लीची का बाजार गर्म होने लगा है। लेकिन हो सकता है कि लीची खाने की लोगों की तमन्ना इस बार काफी देर से पूरी हो।


बाजार सूत्रों से पता चला है कि इस बार लीची का उत्पादन पहले की अपेक्षा काफी कम हुआ है। लीची की आपूर्ति के बाबत आजादपुर सब्जी मंडी के फल विक्रता अजय सिंह का कहना है कि लीची की आपूर्ति अभी काफी कम हो रही है। इसके अलावा जितनी भी आपूर्ति हो रही है वह हाथों-हाथ बिक जाती है।


नई दिल्ली की आजादपुर फलमंडी में लीची के थोक  व्यापारी कैलाश चद्र ने बताया कि इस बार लीची का उत्पादन काफी कम हुआ है। इस कारण णलीची की आपूर्ति कम हो रही है। लीची के दाम इस बार 700 से 800 रुपये प्रति 10 किलोग्राम है। जो पिछले साल इसी समय  की कीमत से थोड़ा ज्यादा है। लेकिन आपूर्ति कम होने से हो सकता है कि  आगे आने वाले समय में लीची के दाम और बढ ज़ाए।


चंद्र ने बताया कि बाजार में अभी जितनी भी लीची उपलब्ध है, उसकी आपूर्ति मुख्य तौर पर कोलकाता और बिहार से हो रही है। चंद्र ने यह भी बताया कि अभी बाजार में प्रतिदिन लीची के सिर्फ 300 से 350 बाक्स उतरते है, जो खरीदारों द्वारा हाथों-हाथ ले लिये जाते है।


गौर किया जाए तो इस समय दुनिया में लीची का सबसे ज्यादा उत्पादन चीन में किया जाता है। भारत का लीची उत्पादन में सातवां स्थान है। एक अनुमान के मुताबिक भारत मे पिछले पद्रंह सालों में लीची के उत्पादन में लगभग पचास फीसदी वृद्धि होने की बात स्वीकारी गई है। इसके अलावा देश में लीची का सबसे ज्यादा उत्पादन बिहार और पश्चिम बंगाल में होता है।

Advertisement
First Published - May 15, 2008 | 12:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement