facebookmetapixel
Advertisement
बैंकएश्योरेंस पर निर्भरता घटाने को एजेंसी नेटवर्क मजबूत कर रहीं निजी जीवन बीमा कंपनियांबैटरी अपशिष्ट नियमों से बढ़ी मुश्किलें, पैनासोनिक एनर्जी भारत में बंद कर सकती है प्लांटभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में लंबित मुद्दों पर नहीं बनी सहमति, अंतरिम समझौते पर भी इंतजारRBI गवर्नर के बयान से बॉन्ड बाजार को राहत, 10 साल की यील्ड तीन महीने के निचले स्तर परसरकार विनिवेश अभियान करेगी तेज, LIC समेत PSU में हिस्सेदारी बेचकर ₹80,000 करोड़ जुटाने की तैयारीAI और स्टार्टअप निवेश बने Info Edge की नई ताकत, भर्ती कारोबार की सुस्ती बनी चुनौतीम्युचुअल फंड आधारित PMS का बढ़ा आकर्षण, AUM 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचाSIP रिटर्न में सुधार और अमेरिका-ईरान सुलह से म्युचुअल फंड्स में खुदरा निवेश में इजाफा होने के आसारFPIs की वापसी की उम्मीद कम, महंगे वैल्यूएशन और वैश्विक अवसरों से भारत पर दबावRBI के भरोसे से बैंकिंग शेयरों में तेजी; सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,022 पर बंद 

वायदा बाजार में चीनी में सुधार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:02 AM IST

पिछले एक महीने से भी अधिक समय से मंदी की मार झेल रही चीनी की कीमतों में शुक्रवार को वायदा बाजार में कुछ सुधार हुआ।


कुछ विश्लेषकों का मानना है कि जिन निवेशकों ने छोटी अवधि के लिए चीनी में निवेश किया था उनके द्वारा बिकवाली से चीनी में मंदी का रुख आया है। दरअसल सॉफ्ट ड्रिंक्स निर्माता और आइसक्रीम बनाने वाली कंपनियों की चीनी की मांग में कमी आने से पिछले महीने चीनी की कीमतों में 13 फीसदी की कमी आई है।

अप्रैल से अब तक कीमतें 1500-1700 रुपये प्रति क्विंटल से 1300-1600 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई हैं। एनसीडीईएक्स में चीनी एम 200 की कीमतों में 1 फीसदी का सुधार आया तो चीनी एस 150 की कीमतों में 2 फीसदी का सुधार देखा गया। एम 200 की मई अनुबंध की कीमतों में 0.30  फीसदी का उछाल आया और कीमतें 1356 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गईं।

जून अनुबंध की कीमतें 0.71 फीसदी बढ़कर 1427 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गईं। सितंबर अनुबंध की कीमतों में 1.04 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कीमतें 1552 रुपये प्रति क्विंटल पर जा पहुंची। वहीं दूसरी ओर चीनी एस 150 के मई अनुबंध की कीमतों में 2.21 फीसदी बढ़कर 1388 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं।

Advertisement
First Published - May 17, 2008 | 1:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement