facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजीन डोविश, न हॉकिश; महंगाई को तय दायरे में लाने पर रहेगा जोर: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राRBI Policy के बाद डेट फंड्स में कहां लगाएं पैसा? ड्यूरेशन को लेकर बंटी फंड मैनेजर की रायRBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी लेंडर्स के लिए लोन ब्याज दर तय करने के नियम होंगे एक समानसाइबर धोखाधड़ी के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई तेज, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनेगी नई गाइडलाइनRBI MPC Meet: सितंबर में चरम पर हो सकती है अतिरिक्त लिक्विडिटी, FCNR(B) का असर रहेगा अस्थायीRBI MPC Meet: FCNR(B) जमा को समय से पहले बंद करने की कोई बात नहीं, 41 अरब डॉलर जुटेकागज के नोटों से ज्यादा टिकाऊ होंगे पॉलिमर नोट, आरबीआई अगले वित्त वर्ष में कर सकता है शुरुआतRBI MPC Meet: शहरी स​​हकारी बैंक के लिए फिर मिलेंगे लाइसेंस, ₹10,000 करोड़ जमा अनिवार्य

रबड़ के निर्यात में जबरदस्त उछाल

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:31 PM IST

घरेलू बाजार में रबड़ की कीमतें कम होने से फरवरी माह में इसके निर्यात में 1472.68 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।


रबड़ बोर्ड केआंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2008 में करीब 10.818 टन रबड़ का निर्यात किया गया, जबकि पिछले साल इसी माह में 721 टन रबड़ का निर्यात किया गया था।


 पिछले महीने की तुलना में इस माह करीब 3,296 टन अधिक रबड़ का निर्यात किया गया, जबकि दिसंबर 2007 में कुल 3,886 टन रबड़ का निर्यात किया गया था।


रबड़ बोर्ड को उम्मीद है कि इस माह में भी निर्यात में वृद्धि बरकरार रहेगी, क्योंकि घरेलू बाजार में रबड़ की कीमतों में काफी गिरावट आई है।


6 मार्च तक कुल 43,727 टन निर्यात का निर्यात किया गया है, जबकि वर्ष 2006-07 के दौरान 52,993 टन रबड़ का निर्यात किया गया था। बोर्ड को उम्मीद है कि इस बार पिछले वर्ष से कहीं अधिक मात्रा में रबड़ का निर्यात किया जा सकेगा।


बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष के लिए 70,000 टन रबड़ के निर्यात का लक्ष्य रखा था। हालांकि अक्टूबर-नबंवर माह में विदेशों में रबड़ की मांग में कमी आने से अनुमानित लक्ष्य में कटौती कर, उसे 50,000 टन तय कर दिया गया है।


 बोर्ड को उम्मीद है कि इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।


उधर, प्राकृतिक रबड़ के आयात में भी तेजी आई है। फरवरी तक 83,189 टन प्राकृतिक रबड़ आयात किया जा चुका है, जबकि पिछले साल इसी दौरान 74,335 टन प्राकृतिक रबड़ का आयात किया गया था।


फरवरी माह में 4,720 टन रबड़ का आयात किया गया, जबकि पिछले साल इसी दौरान 18,853 टन रबड़ का आयात किया गया था। रबड़ उद्योगों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में प्राकृति रबड़ के आयात का लक्ष्य 85,000 टन रखा गया है।


इस बीच, प्राकृतिक रबड़ के घरेलू भंडार में काफी वृद्धि हुई है और यह 20,000 टन बढ़कर फरवरी के अंत तक 202,000 टन तक पहुंच गया है। हालांकि बोर्ड को अंदेशा है कि निर्यात बढ़ने से भंडार में कमी आएगी और यह 180,000 टन तक पहुंच जाएगा।

Advertisement
First Published - March 11, 2008 | 9:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement