facebookmetapixel
Advertisement
टैक्स प्लानिंग से इम्पैक्ट इन्वेस्टिंग तक, ग्रीन हो रहे हैं दुनिया के गोल्डन वीजा प्रोग्रामक्या आपका पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? MEA के खुलासे ने उड़ाए लोगों के होशAI की दुनिया में चीन की बड़ी छलांग! DeepSeek से Quantum Tech तक कैसे बदली तस्वीरTata Power से Suzlon को 400 मेगावाट का नया ऑर्डर, साझेदारी 1 GW के पार; स्टॉक मूवमेंट पर रखें नजरबाजार में बढ़ी अनिश्चितता, अब कहां लगाएं पैसा? जानिए शेयर, बॉन्ड और गोल्ड पर ब्रोकरेज की रायवेनेजुएला में भूकंप का कहर! 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल; राहत-बचाव अभियान जारीभारत की ₹28 लाख करोड़ की खेती-किसानी पर मंडरा रहा खतरा, कमजोर मानसून ने बढ़ाई देश की चिंतासिर्फ लोन बांटने की नहीं, मुनाफे वाली ग्रोथ पर फोकस; कोटक महिंद्रा बैंक पर BUY की सलाह, ₹470 का टारगेटLG, Blue Star: गर्मी और AC की बढ़ती मांग से चमक सकते हैं ये 6 शेयर, 23% तक अपसाइड के टारगेटVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में धरती का कहर! 7.5 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, हजारों मौतों की आशंका

सबसे ज्यादा सीटीटी भारत में

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 10:04 PM IST

कमोडिटी बाजार इस समय मुश्किल के दौर से गुजर रहा है और लगता है कि बाजार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।


इस समय बाजार को लेकर तमाम बातें चल रही हैं। सेन कमिटी की रिपोर्ट हो या हाल में चार जिंसों के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगाना, मुश्किलों की इसी फेहरिस्त में अब परेशान करने की बारी है कमोडिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (सीटीटी)की।


कमोडिटी पर प्रस्तावित ट्रांजेक्शन टैक्स नया  रेकॉर्ड बनाने वाला है। सीटीटी वह टैक्स है जो वायदा कारोबार पर लगाया जाना है। कुछ विकासशील देशों की तुलना में भारत में एक लाख पर 19.25 रुपये का टैक्स प्रस्तावित है। मोतीलाल ओसवाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेश पंडया कहते हैं कि सीटीटी के आने के बाद जिंसों के ट्रांजेक्शन पर लगने वाला टैक्स दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा है।


जापान में यह 4 रुपये प्रति लाख है तो चीन में 7 रुपये है। दूसरे कई देशों में  भी यह काफी कम है। अमेरिका और मलयेशिया में 2 रुपये प्रति लाख और यूरोप में यह 1.5 रुपये प्रति लाख है। फिर भारत में यह इतना ज्यादा क्यों रखा गया है सीटीटी की वजह से हेजिंग पर बुरा असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।


पंडया का कहना है कि कम ट्रांजेक्शन टैक्स होने की वजह से बाजार के खिलाड़ी दूसरे देशो का रुख कर सकते हैं। इस सवाल के जवाब में कि सरकार आगे भी सीटीटी के साथ आगे बढ़ेगी तो उसका क्या प्रभाव पड़ेगा। पंडया ने कहा कि यह कुछ समय तक तो प्रभावित करेगा।

Advertisement
First Published - May 8, 2008 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement