facebookmetapixel
Advertisement
वेनेजुएला में भूकंप का कहर! 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल; राहत-बचाव अभियान जारीभारत की ₹28 लाख करोड़ की खेती-किसानी पर मंडरा रहा खतरा, कमजोर मानसून ने बढ़ाई देश की चिंतासिर्फ लोन बांटने की नहीं, मुनाफे वाली ग्रोथ पर फोकस; कोटक महिंद्रा बैंक पर BUY की सलाह, ₹470 का टारगेटLG, Blue Star: गर्मी और AC की बढ़ती मांग से चमक सकते हैं ये 6 शेयर, 23% तक अपसाइड के टारगेटVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में धरती का कहर! 7.5 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, हजारों मौतों की आशंकासोना इस साल पहली बार 4,000 डॉलर से नीचे, चांदी भी साल के निचले स्तर परTata, Hyundai या TVS? नुवामा ने बताए लंबे समय के लिए 4 सबसे भरोसेमंद ऑटो शेयरUPI-नेट बैंकिंग फ्रॉड में राहत! RBI ने तय किया मुआवजा नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदाCrude Oil: लगातार चौथे दिन टूटा कच्चा तेल, 70 डॉलर से नीचे फिसला भावबंगाल में उद्योगों की वापसी का बिगुल! BJP सरकार लाई 5,000 करोड़ रुपये की नई निवेश योजना

सेब के उत्पादन में भारी गिरावट के आसार

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 10:05 PM IST

मौसम के प्रतिकूल रहने से हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादन में पिछले साल की तुलना में इस साल 33 फीसदी तक की कमी हो सकती है।


राज्य के मुख्य कृषि सचिव पी. सी. कपूर ने बताया कि हम इस साल मौसम के अनुकूल न होने के चलते पिछले साल की तरह सेब की बंपर पैदावार उगाने नहीं जा रहे हैं। राज्य सरकार का अनुमान है कि इस साल महज 4 लाख टन सेब ही उत्पादित होगा, जबकि पिछली सीजन में 5.94 लाख टन सेब पैदा किया गया था।


साल 2006 में तो यहां केवल 2.5 लाख टन सेब ही पैदा हो पाया था। कृषि सचिव कपूर ने बताया कि अप्रैल में फसल के तैयार होते समय तापमान में काफी कमी हो जाने से सेब की फसल को यह नुकसान पहुंचा है। सीआईआई के एक कार्यक्रम में भाग लेने यहां आए कपूर ने बताया कि ठंडे मौसम की वजह से परागण की प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हुई है जिससे कि उत्पादन में कमी के आसार हैं।


इस बीच खबर है कि राज्य सरकार 3 से 5 करोड़ रुपये खर्च कर अमेरिका से सेब की नई पौध आयात करने जा रही है ताकि सेब के पुराने बगीचे की जगह नए बगीचे लगाए जाएं। उनके अनुसार, हिमाचल प्रदेश के सेब के बगीचे 30 से 40 साल पुराने हैं लिहाजा इन्हें हटाए जाने की जरूरत है। इनकी जगह उच्च उत्पादकता वाले सेब के नए पौधे अमेरिका से मंगाए जाने की योजना है।


इसके लिए राज्य सरकार ने 2002 से ही चरणबद्ध प्रक्रिया की शुरूआत कर दी है। पिछले साल राज्य में 2.5 करोड़ रुपये के सेब के पौधे अमेरिका से मंगाए गए थे। मालूम हो कि यह राज्य देश के बड़े सेब उत्पादकों में से एक है। शिमला, कुल्लु, किन्नौर और सोलन जिलों में सेब का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है।

Advertisement
First Published - May 8, 2008 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement