facebookmetapixel
Advertisement
Tata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूमTCS, Infosys, HCL Tech या Tech Mahindra? जानिए किस IT शेयर में है सबसे ज्यादा कमाई का मौका

सरकार ने बताया, करीब 1600 रिटेल बिक्री केंद्रों में हो रही e20 petrol की बिक्री

Advertisement

महाराष्ट्र में ऐसे केंद्रों की संख्या 218 है जबकि पंजाब में 166; तमिलनाडु में 154; उत्तर प्रदेश में 180 और हरियाणा में 129 है।

Last Updated- July 31, 2023 | 8:06 PM IST
ethanol price

सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि तेल विपणन कंपनियां देश भर में 1611 खुदरा बिक्री केंद्रों में ई20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल की बिक्री कर रही हैं।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) कार्यक्रम के तहत, सभी राज्यों में एथेनॉल की उपलब्धता के अनुसार एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की बिक्री की जा रही है।

महाराष्ट्र में ऐसे केंद्रों की संख्या 218 है जबकि पंजाब में 166; तमिलनाडु में 154; उत्तर प्रदेश में 180 और हरियाणा में 129 है। मंत्री ने कहा कि ‘भारत में एथेनॉल मिश्रण की कार्य योजना 2020-25’ में निर्धारित 10 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य पहले ही हासिल कर लिया गया है और 23 जुलाई 2023 की स्थिति के अनुसार समग्र मिश्रण प्रतिशत 11.77 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 8:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement