facebookmetapixel
Advertisement
1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशान

कमजोर कच्चा तेल व मजबूत डॉलर से सोने में नरमी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:46 PM IST

वैश्विक रुझान का अनुसरण करते हुए सोने की कीमतों में गुरुवार को 145 रुपये की गिरावट रही। इस तरह, पिछले तीन दिन से जारी गिरावट से सोने का भाव 11,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चला गया है।


जानकारों के अनुसार, डॉलर की मजबूती और महंगाई के असर के कम होने से यह गिरावट हो रही है। कारोबारियों का कहना है कि सोने में आ रही कमजोरी के मद्देनजर निवेशकों ने सोने की खरीदारी टाल दी है। निवेशकों को लग रहा है कि मौजूदा कमजोरी का रुख आगे भी जारी रहेगा। ऐसे में बेहतर है कि खरीदारी को अगले कुछ दिन के लिए टाल दिया जाए।

कारोबारिरयों ने बताया कि डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल के गिरने से सोने में इस समय सुस्ती का आलम है। कच्चे तेल के कमजोर होने से निवेशकों को निवेश का सशक्त विकल्प मिला गया है। ऐसे में महंगाई से बचने के लिए सोने में होने वाले निवेश में कमी आई है।

पिछले दो सत्रों में स्टैंडर्ड गोल्ड और गहनों की कीमत में 255 रुपये की कमी हो चुकी है। फिलहाल इनका भाव 11,500 और 11,350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस समय सोना पिछले 11 महीनों के न्यूनतम स्तर 752 डॉलर प्रति औंस तक चला गया है। चांदी में भी इसी तरह की कमी देखी गई है।

बताया जा रहा है कि औद्योगिक इकाइयों और सिक्के निर्माताओं की ओर से चांदी के उठाव में गिरावट हुई है। हाजिर चांदी का भाव 200 रुपये गिरकर 18,350 रुपये प्रति किलोग्राम तक चला गया है। चांदी के सिक्के का मूल्य भी घटा है। 100 सोने के सिक्कों का मूल्य 27,500-27,600 रुपये के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

Advertisement
First Published - September 11, 2008 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement