facebookmetapixel
Advertisement
ईंधन कीमतों की सीमित बढ़ोतरी घरेलू बजट पर बहुत बड़ा असर नहीं डालेगी: ICRAसोलर सेक्टर में धमाका! इनॉक्स क्लीन एनर्जी ने अमेरिकी कंपनी से 3 गीगावॉट क्षमता हासिल कर बढ़ाया ग्लोबल दबदबामुनाफे पर दबाव के बीच एयरटेल की नई रणनीति, एआरपीयू बढ़ाने की तैयारीSUV और EV की मजबूत डिमांड से चमकी Tata Motors PV, ब्रोकरेज को शेयर में 39% तक तेजी की उम्मीदसंजय कपूर की संपत्ति विवाद में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड मीटिंग रोकने से किया इनकारअब हर यूजर बनेगा क्रिएटर! Myntra का नया फीचर बदल देगा ऑनलाइन शॉपिंग का तरीकाNEET-UG 2026 री-एग्जाम डेट फाइनल! पेपर लीक विवाद के बाद 21 जून को होगी परीक्षा; 14 जून तक आएंगे एडमिट कार्ड5G और टैरिफ बढ़ोतरी से Airtel की कमाई बढ़ने की उम्मीद, 33% तक तेजी का अनुमानमहाराष्ट्र में बनेगा ऊर्जा का नया गेमचेंजर! न्यू एरा क्लीनटेक लगाएगी 3 अरब डॉलर, कोयले से बनेगा गैस फ्यूलशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते Havells, L&T, GM Breweries समेत कई कंपनियां देंगी डिविडेंड

Gold Rate today: सोने ने दिखाई तेजी, चांदी ने पार किया ₹98000 का लेवल; देखें MCX पर आज के रेट

Advertisement

Gold and Silver Rate today: MCX पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 21 रुपये की तेजी के साथ 95,557 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- May 23, 2025 | 10:42 AM IST
Gold and silver price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold-Silver के वायदा भाव के भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

Gold, Silver Rate today: सोने चांदी के वायदा भाव शुक्रवार (23 मई) तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 95,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 98,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।

Gold Rate: सोने के भाव उछले

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 21 रुपये की तेजी के साथ 95,557 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 95,536 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 120 रुपये की तेजी के साथ 95,656 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 95,666 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,557 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Silver Rate: चांदी के भाव बढ़े

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 101 रुपये की तेजी के साथ 97,897 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 97,796 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 169 रुपये की तेजी के साथ 97,965 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 98,076 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,840 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

ये भी पढ़ें… 2025 में कहां लगाएं पैसा – SCSS, NSC या Debt Fund? जानिए कौन है आपके लिए सबसे बढ़िया

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,295.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,295 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.90 डॉलर की तेजी के साथ 3,297.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव पिछले महीने 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.18 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.219 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 33.28 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 95,557 95,536 95,656
चांदी 97,897 97,796 97,965
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,295 3,295.10 3,297.90
चांदी 33.18 33.21 33.28

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। Last Trading Price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - May 23, 2025 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement