facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में आई बड़ी गिरावट! खरीदारी से पहले जरूर जान लें आज के ताजा भाव

Advertisement

Gold-Silver Price Today: घरेलू और वैश्विक बाजार में कमजोरी के चलते सोना और चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- June 09, 2026 | 9:55 AM IST
Gold and Silver Price Today
Representative image

Gold-Silver Price Today, June 9: सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,54,600 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,44,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 387 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,397 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,54,784 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 155 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,629 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,54,729 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,54,396 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 2,137 रुपये की गिरावट के साथ 2,44,252 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,46,389 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,152 रुपये की गिरावट के साथ 2,44,237 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,44,253 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,43,932 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,354.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,363.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,360.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 68.32 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 68.58 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.92 डॉलर की गिरावट के साथ 67.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,54,397 1,54,784 1,54,629
चांदी 2,44,252 2,46,389 2,44,237
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,354.70 4,363.40 4,360.20
चांदी 68.32 68.58 67.66

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - June 9, 2026 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement