facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

Gold-Silver price today: चांदी फिसली, सोना भी नरम, जानिए आज का रेट

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 164 रुपये की गिरावट के साथ 73,105 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- July 15, 2024 | 10:01 AM IST
Jewellery Stock
Representative Image

इस सप्ताह सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 73,150 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 92,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की भी शुरुआत सुस्त रही।

सोना के वायदा भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 164 रुपये की गिरावट के साथ 73,105 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 126 रुपये की गिरावट के साथ 73,143 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,144 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,082 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 206 रुपये की गिरावट के साथ 92,903 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 267 रुपये की गिरावट के साथ 92,842 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 92,903 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 92,828 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव की सुस्त शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2419.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,420.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,414.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.10 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.16 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 31.08 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - July 15, 2024 | 10:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement