facebookmetapixel
Advertisement
DXC विवाद में TCS को झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने याचिका ठुकराई, कंपनी पर बढ़ा 7 करोड़ डॉलर का बोझ 2030 तक 5 अरब डॉलर रेवेन्यू का लक्ष्य, बड़े सौदों और AI पर दांव लगाएगी कोफोर्जEditorial: अमेरिका-ईरान समझौते से भारत को राहत, पर चुनौतियां बरकरारहथियार बाजार में बिखराव, भारत के लिए बढ़त बनाने का बड़ा मौकापिछली तारीख से कर वसूली पर बहस: निवेश माहौल के लिए कितना बड़ा खतरा?Rupee vs Dollar: कच्चे तेल में नरमी से रुपये को सहारा, लगातार तीसरे सत्र में बढ़तAI दांव पर बाजार की मुहर, Sarvam में निवेश के बाद 3.6% उछला HCL Tech का शेयरशेयर बाजार में तीसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,000 के करीबऑप्शन स्ट्राइक प्राइस फ्रेमवर्क पर FIA का समर्थन, सेबी को दिए अहम सुझाव4 साल बाद बदली तस्वीर, क्रेडिट रिस्क फंड्स में फिर आने लगा पैसा; बेहतर रिटर्न से बढ़ी निवेशकों की रुचि

Gold-Silver Price Today: चांदी चमकी, सोना भी हुआ महंगा

Advertisement

सोने के वायदा भाव इस सप्ताह आज छोड़कर बाकी दिन तेजी के साथ ही खुले। लेकिन यह शुरुआती तेजी कारोबार बंद होने तक बरकरार कम ही दिन रह पाई।

Last Updated- January 05, 2024 | 12:23 PM IST
Gold and silver price today
Representative Image

Gold Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई, जबकि सोने के वायदा भाव हल्की गिरावट के साथ खुले। हालांकि बाद में इसके भाव में सुधार देखने को मिला। सोने के वायदा भाव इस सप्ताह आज छोड़कर बाकी दिन तेजी के साथ ही खुले। लेकिन यह शुरुआती तेजी कारोबार बंद होने तक बरकरार कम ही दिन रह पाई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

सोना सुस्ती के बाद सुधरा
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरम के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 9 रुपये की गिरावट के साथ 62,631 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 30 रुपये की तेजी के साथ 62,670 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,690 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,631 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के वायदा भाव चमके
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 164 रुपये की तेजी के साथ 72,500 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 278 रुपये की तेजी के साथ 72,614 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,614 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,414 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना—चांदी के वायदा भाव की तेज शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 2,051.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,050 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,052.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.20 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.18 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 23.29 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement