facebookmetapixel
Advertisement
भूराजनीतिक तनाव और IPO की चिंता के बीच IT शेयरों में गिरावटनिर्यात प्रोत्साहन मिशन की योजनाओं की समीक्षा संभव, कई योजनाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त प्रतिक्रियाआशा भोसले का नया नगमा और खामोश सुरों की वापसी, निधन के बाद बढ़े डिजिटल व्यूजबिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचाने पर जोर, चार दिन में रेक लोडिंग 370 से बढ़कर 444 हुईअगस्त में वित्तीय क्षेत्र को मिला एफपीआई निवेश का एक तिहाई से ज्यादा हिस्साभारत को तेज विकास के लिए निर्यात, निवेश और विनिर्माण पर देना होगा जोर: आचार्यभारत के यात्री वाहन बाजार में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाहनों की बिक्री पेट्रोल से आगेबड़े कारोबारी समूह के निवेश से पश्चिम बंगाल में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्ताररिश्वत के आरोपों पर PVR आईनॉक्स की शुरुआती जांच पूरी, कोई सबूत नहीं मिलामिंडा कॉर्प की वैश्विक बाजार में पकड़ मजबूत करने की तैयारी, निर्यात लक्ष्य 1,500 करोड़ रुपये

Gold-Silver Price Today: महंगा हुआ सोना-चांदी, चेक कर लें आज के रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: खबर लिखे जाने के समय सोना 62,700 रुपये और चांदी 72,350 रुपये के करीब कारोबार कर रही है।

Last Updated- January 04, 2024 | 12:28 PM IST
Buying Gold on Diwali
Representative Image

Gold Silver Price Today: बुधवार को बडी गिरावट के बाद आज सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। बुधवार को सोना मामूली तेजी के साथ खुलने के बाद करीब 750 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ था। चांदी के वायदा भाव भी करीब 1,600 रुपये गिरे थे। आज खबर लिखे जाने के समय सोना 62,700 रुपये और चांदी 72,350 रुपये के करीब कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही।

सोना चमका
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज भी तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 217 रुपये की तेजी के साथ 62,724 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 193 रुपये की तेजी के साथ 62,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,771 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,690 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें: गेहूं उत्पादन वर्ष 2023-24 में 11.4 करोड़ टन के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का अनुमान

चांदी के वायदा भाव भी चढ़े
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 90 रुपये की तेजी के साथ 72,423 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 38 रुपये की तेजी के साथ 72,371 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,492 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,360 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना—चांदी के वायदा भाव की तेज शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,049.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,042.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 8.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,051.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.19 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.15 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.01 डॉलर की मामूली तेजी के साथ 23.16 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 10:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement