facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

Gold, Silver Price Today: चांदी ₹2.60 लाख पार, सोने के भी भाव बढ़े

Advertisement

Gold and Silver Rate today: घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव ₹1,52,700, जबकि चांदी के भाव ₹2,55,800 के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- May 08, 2026 | 12:10 PM IST
Gold and Silver Price today
Comex पर सोना 4,644 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,644.50 डॉलर प्रति औंस था।

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव शुक्रवार (8 मई) को तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,53,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,61,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 411 रुपये की तेजी के साथ 1,52,672 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,52,261 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 756 रुपये की तेजी के साथ 1,53,0 17 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,53,103 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,52,454 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी ₹2.60 लाख पार

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 1,459 रुपये की तेजी के साथ 2,59,999 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,58,540 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,710 रुपये की तेजी के साथ 2,61,250 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,61,811 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,58,426 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,682.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,710.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 25.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,736.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 78.80 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 80.18 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.62 डॉलर की तेजी के साथ 80.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,52,672 1,52,261 1,53,017
चांदी 2,59,999 2,58,540 2,61,250
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,682.50 4,710.90 4,736.10
चांदी 78.80 80.18 78.42

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - May 8, 2026 | 12:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement