facebookmetapixel
Advertisement
10%, 20% या और अधिक? इंश्योरेंस क्लेम करते वक्त कितना देना पड़ता है ‘को-पेमेंट’, एक्सपर्ट से समझें पूरा मसलाबढ़ती चीनी कीमतों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 15 अक्टूबर से पेराई सत्र को दी मंजूरी, कम होंगे दाम?बाजार में आज जमकर हुई बिकवाली! गुरुवार के लिए कैसे हैं संकेत? एक्सपर्ट ने दी ये सलाहम्युचुअल फंड में ज्यादा रिटर्न के पीछे भागना पड़ सकता है भारी, राधिका गुप्ता ने समझाया जोखिमआज लॉन्च होगी iPhone 18 Pro सीरीज व पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें संभावित कीमत और कहां देख सकते इवेंटरेलवे इन 5 राज्यों में खर्च करेगा ₹10,783 करोड़, कैबिनेट से 3 बड़े प्रोजेक्ट मंजूरPF का पैसा नहीं कटा? सरकार का नया अभियान देगा राहत, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ और क्या हैं शर्तेंकम उतार-चढ़ाव वाले शेयरों में पैसे लगाएगा एक्सिस का नया फंड, 9 सितंबर से NFO खुलाभारत की मेजबानी में नई दिल्ली में जुटेगा ब्रिक्स कुनबा, सम्मेलन के बारे में सब कुछ आसान भाषा में समझिएस्टील एक्सचेंज इंडिया ने लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए एनएमडीसी से किया समझौता

Gold Silver Price Today: चांदी सुस्त, सोना तेज, जानिए क्या है आज का रेट

Advertisement

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई, जबकि सोने के वायदा भाव मामूली तेजी के साथ खुले

Last Updated- July 05, 2023 | 10:56 AM IST
Gold-Silver Price Today

Gold Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई, जबकि सोने के वायदा भाव मामूली तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये और सोने के वायदा भाव 58 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

चांदी की चमक फीकी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 105 रुपये की गिरावट के साथ 70,437 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 88 रुपये की गिरावट के साथ 70,454 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,499 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,358 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना हुआ महंगा
MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 1 रुपये की तेजी के साथ 58,410 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 38 रुपये की तेजी के साथ 58,447 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,449 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,407 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - July 5, 2023 | 10:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement