facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा भाव

Advertisement

सोने के वायदा भाव 59,000 रुपये और चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है।

Last Updated- September 08, 2023 | 11:22 AM IST
Modi government's bet backfires… now it will not sell gold! Due to this reason this scheme is going to be closed, investors are disappointed मोदी सरकार का दांव पड़ गया उल्टा… अब नहीं बेचेगी सोना! इस वजह से बंद होने जा रही यह स्कीम, निवेशकों में मायूसी

सोने-चांदी की वायदा कीमतों (Gold-Silver Price Today) में आज तेजी लौट आई। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 59,000 रुपये और चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है।

चांदी चमकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 145 रुपये की तेजी के साथ 71,915 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 270 रुपये की तेजी के साथ 72,040 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 72,094 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,915 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 148 रुपये की तेजी के साथ 59,146 रुपये (Gold Price) के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 133 रुपये की तेजी के साथ 59,131 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 59,154 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,103 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी गई। Comex पर सोना 1943.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1942.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.30 डॉलर की तेजी के साथ 1949.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.26 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.24 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 23.37 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement