facebookmetapixel
Advertisement
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायलनेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में मदद करेगा भारत, डीएनए जांच की सुविधा देगाAI और ऑटोमेशन से जीसीसी में बदली नौकरियों की तस्वीर, पारंपरिक रोल घटेडार्क स्टोर से मिनी फुलफिलमेंट सेंटर तक, क्विक कॉमर्स कंपनियों का बढ़ा खर्चसंन्यास के बाद भारतीय ब्रांड्स की पहुंच में होंगे मेसी, ग्लोबल मार्केट में पहचान बनाने के लिए दांव लगाएंगी कंपनियांबैंक जमा में क्यों आ रही है गिरावट? HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने बताई अंदर की बातटाटा केमिकल्स का बयान, केन्या में सभी नियामकीय नियमों का कर रहे पालनHUL का बड़ा प्लान, ज्यादा खपत और प्रीमियम प्रोडक्ट से बढ़ाएगी कारोबारRBI अक्टूबर में बढ़ा सकता है ब्याज दरें, बैंकिंग सिस्टम में ₹10.3 लाख करोड़ की रिकॉर्ड लिक्विडिटी

Gold-Silver Price Today: सोने में लौटी तेजी, चांदी भी चमकी, जानिए आज का रेट

Advertisement

सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।

Last Updated- December 01, 2023 | 11:48 AM IST
Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 62,600 रुपये और चांदी के वायदा भाव 77,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने—चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव की तेज शुरुआत

सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 146 रुपये की तेजी के साथ 62,786 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 10 रुपये की तेजी के साथ 62,650 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,786 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,596 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: Gold prices at all-time high: क्या स्पॉट क्या फ्यूचर्स, गोल्ड ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 262 रुपये की तेजी के साथ 77,777 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 97 रुपये की तेजी के साथ 77,612 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 77,777 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 77,537 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना—चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,038.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,038.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,441.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 25.40 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 25.29 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 25.31 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement