facebookmetapixel
Advertisement
ITR भरा लेकिन रिफंड अभी तक नहीं आया? ऐसे चेक करें अपना लेटेस्ट रिफंड स्टेटसNFO Alert: कम उतार चढ़ाव वाले 50 शेयरों में निवेश का मौका, ऐक्सिस ने लॉन्च किया नया फंड, 22 सितंबर तक कर सकेंगे निवेशबंगाल को चाहिए बड़ा कॉरपोरेट दांव, तभी लौटेगी राज्य की खोई औद्योगिक चमक: स्वपन दासगुप्ताSME IPO की धूम! अगस्त में जुटाए करीब ₹1220 करोड़, 2026 में अब तक सबसे ज्यादाऑटो बिक्री ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, 24 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीसागर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18, 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती; अब तक 10 गिरफ्तारखाते में एक भी रुपया नहीं? घबराने की जरूरत नहीं, पात्र खाताधारक ऐसे ले सकते हैं ₹10,000 तक का ओवरड्राफ्टसुपर अल नीनो से बिगड़ेगा चीनी-एथेनॉल का गणित? घटती फसल और कम स्टॉक ने बढ़ाई चिंतासोना-चांदी में गिरावट, क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवलIPO में कमाई का मौका या रिस्क? इस हफ्ते खुलेंगे 12 इश्यू, जानें किस आईपीओ का GMP सबसे ज्यादा और कहां है फायदा

Gold-Silver Price Today: सोने के भाव में गिरावट, चांदी में तेजी; जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव 59,000 रुपये और चांदी के वायदा भाव 74,000 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- September 01, 2023 | 12:43 PM IST
Gold Price Today

Gold Silver Price Today: सोने की वायदा कीमतों की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 59,000 रुपये और चांदी के वायदा भाव 74,000 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में सोने के भाव सुस्त पड़ गए।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव में आज गिरावट थम गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 60 रुपये की तेजी के साथ 74,203 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 28 रुपये की तेजी के साथ 74,171 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,203 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,171 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : Onion price: सरकारी सख्ती का असर नहीं, खुदरा में चढ़े प्याज के दाम

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज चांदी के उलट गिरावट के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 78 रुपये की गिरावट के साथ 59,296 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 88 रुपये की गिरावट के साथ 59,286 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,332 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,277 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के साथ खुले भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में सोने के भाव नरम पड़ गए, जबकि चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार रही। Comex पर सोना 1966.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1965.90 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1965.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.82 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.81 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 24.83 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें : Rice export: बैन का नोटिफिकेशन आने से पहले शुल्क भुगतान करने वाले निर्यातक कर सकेंगे चावल का निर्यात

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 10:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement