facebookmetapixel
Advertisement
Eternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकसबाजार की गिरावट में FMCG अकेला क्यों बचा? Nestle पर ब्रोकरेज रिपोर्ट में छिपा है जवाबभारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में बड़ी छलांग, एक साल में दोगुनी बढ़कर 47 लाख मेगावॉट हुईगिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा की तैयारी, कंपनियों में अनुपालन को लेकर असमंजसDelhi Metro Updates: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, चेक करें डीटेल

Gold-Silver Price Today: सोना 350 रुपये टूटा, चांदी 750 रुपये फिसली

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Last Updated- July 21, 2023 | 5:06 PM IST
Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 750 रुपये की गिरावट के साथ 77,200 रुपये प्रति किलोग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,966 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी गिरावट के साथ 24.80 डॉलर पर रही।

ये भी पढ़ें : HDFC Life Q1 Results: कंपनी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 15 फीसदी बढ़ा

अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने तथा अमेरिकी सरकारी बांड के प्रतिफल में सुधार के कारण सोना अपने हाल के उच्च स्तर से नीचे आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि उम्मीद से अधिक मजबूत अमेरिकी बेरोजगारी दावों के आंकड़ों के बाद बृहस्पतिवार को डॉलर सूचकांक 100 अंक पर पहुंच गया और अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले लगभग 0.60 प्रतिशत बढ़ गया।

ये भी पढ़ें : दुनिया के सबसे बड़े सप्लायर ने लगाया चावल निर्यात पर बैन, चढ़ गए दाम; भारत ने कहा- जरूरी कदम

गांधी ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि साप्ताहिक दावे दो महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं, जो श्रम बाजार में मजबूती का संकेत है। इससे इस विचार को मजबूती मिलेगी कि इस साल ब्याज दर में एक और वृद्धि हो सकती है।

Advertisement
First Published - July 21, 2023 | 5:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement