facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई, फेड मीटिंग और क्रूड ऑयल की कीमतें: इस छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार की दिशा तय करेंगे ये ट्रिगरयूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बने

Gold-Silver Price Today : सोना हुआ महंगा, चांदी 73,500 के पार

Advertisement

चांदी के वायदा भाव 73,500 रुपये के ऊपर, जबकि सोने के वायदा भाव 58,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- August 28, 2023 | 10:09 AM IST
Gold and Silver Rate Today

Gold-Silver Price Today, 28 August: इस सप्ताह सोने-चांदी के वायदा भाव की तेज शुरुआत हुई। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 73,500 रुपये के ऊपर, जबकि सोने के वायदा भाव 58,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

चांदी चमकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 119 रुपये की तेजी के साथ 73,668 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 72 रुपये की तेजी के साथ 73,621 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,668 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,571 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : Kharif sowing 2023: धान की बोआई 4.41 फीसदी बढ़ी, दलहन-तिलहन फसलों के रकबे में सुधार

सोना भी हुआ महंगा

MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 45 रुपये की तेजी के साथ 58,685 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 90 रुपये की तेजी के साथ 58,730 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,745 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,685 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखी गई। Comex पर सोना 1944 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1939.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.10 डॉलर की तेजी के साथ 1944 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.27 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.23 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह मामूली तेजी के साथ 24.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें : सरकार के नए निर्देश के बाद बासमती का आधा निर्यात हो सकता है प्रभावित

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement