facebookmetapixel
Advertisement
MCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गैनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टआम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाफ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफा

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, 72 हजार के पार चांदी, जानिए आज का भाव

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले

Last Updated- September 12, 2023 | 9:52 AM IST
Gold Silver Price Today

इस सप्ताह दूसरे दिन भी सोने-चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 59,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपये पार कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।

चांदी चमकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 243 रुपये की तेजी के साथ 72,185 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 293 रुपये की तेजी के साथ 72,235 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,250 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,154 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 65 रुपये की तेजी के साथ 58,995 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 46 रुपये की तेजी के साथ 58,976 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,995 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,906 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी तेज,सोना सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 1945.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1947.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह हल्की गिरावट के साथ 1946.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.39 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.38 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 23.48 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Advertisement
First Published - September 12, 2023 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement