facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

Gold-silver price today: सोना हुआ महंगा, चांदी हुई सस्ती; फटाफट चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 117 रुपये की तेजी के साथ 78,086 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- December 13, 2024 | 12:13 PM IST
Gold silver price today
Representative Image

Gold-Silver Price Today: सोने के वायदा कारोबार में आज तेजी देखने को मिल रही है, जबकि चांदी के भाव में सुस्ती देखी जा रही है। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 78,050 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 92,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी, जबकि चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 117 रुपये की तेजी के साथ 78,086 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 102 रुपये की तेजी के साथ 78,071 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 78,118 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 78,048 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी हुई सस्ती

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरम रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 432 रुपये की गिरावट के साथ 92,201 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 346 रुपये की गिरावट के साथ 92,287 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 92,338 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 92,201 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्त शुरुआत के बाद सुधरा सोना,चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव में तेजी, जबकि चांदी के भाव में नरमी देखी जा रही है। Comex पर सोना 2,704.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,709.40 डॉलर प्रति औंस था।खबर लिखे जाने के समय यह 3.20 डॉलर की तेजी के साथ 2,712.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.56 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.61 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 31.47 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 13, 2024 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement