facebookmetapixel
Advertisement
PNB हाउसिंग फाइनेंस पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया ₹1,390 तक का टारगेटRBI पॉलिसी से बॉन्ड मार्केट को मिला सहारा, Debt Funds में निवेशक कहां लगा सकते हैं दांव?AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉकPM-SYM: क्या आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं? जानिए बुढ़ापे में कैसे मिलेगी 3000 रुपये की पेंशनअमेरिका का Section 301 सिर्फ टैरिफ है या दबाव बनाने का नया हथियार? भारत के पास क्या हैं विकल्पTitan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?

Gold silver price today: रिकॉर्ड स्तर के बाद फिसले सोना-चांदी, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 32 रुपये की गिरावट के साथ 66,057 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- March 22, 2024 | 9:29 AM IST
Gold Silver Price

Gold Price: सोने के वायदा भाव में रिकॉर्ड स्तर के बाद अब सुस्ती देखी जा रही है। गुरुवार को सोने के वायदा भाव ने 66,943 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था। लेकिन आज इसके भाव गिरावट के साथ खुले।

चांदी के वायदा भाव गुरुवार को इस साल का उच्च स्तर छूने के बाद आज गिरावट के साथ खुले।अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार की तेजी के बाद आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरम के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव रिकॉर्ड स्तर से फिसले

सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 32 रुपये की गिरावट के साथ 66,057 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 139 रुपये की गिरावट के साथ 66,050 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 66,081 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 66,004 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने गुरुवार को 66,943 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के वायदा भाव भी नरम

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज गिरावट के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 306 रुपये की गिरावट के साथ 74,775 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 501 रुपये की गिरावट के साथ 74,580 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 74,775 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,551 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिसले सोने चांदी के वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की आज शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 2,183.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,184.7 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,174.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.92 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 25 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.27 डॉलर की गिरावट के साथ 24.73 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 22, 2024 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement