facebookmetapixel
Advertisement
1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्रा

Gold, Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में आई गिरावट, फटाफट चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव 72 हजार रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 95,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- May 30, 2024 | 1:26 PM IST
Gold-Silver price today
Representative Image

Gold Silver Price Today, May 30: सोने चांदी के वायदा भाव में आज नरमी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। चांदी वायदा के भाव बुधवार को सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72 हजार रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 95,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है।

सोना के वायदा भाव सुस्त
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 61 रुपये की गिरावट के साथ 72,132 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 202 रुपये की गिरावट के साथ 71,991 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,132 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,920 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव फिसले
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज नरम रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 362 रुपये की गिरावट के साथ 95,800 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,396 रुपये की गिरावट के साथ 94,766 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 95,896 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 94,251 रुपये के भाव पर दिन निचला स्तर छू लिया। बुधवार को चांदी के वायदा भाव ने 96, 493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरे सोना चांदी के वायदा भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,336.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,341.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 8.40 डॉलर की गिरावट के साथ 2,332.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.17 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.37 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.60 डॉलर की गिरावट के साथ 31.76 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 30, 2024 | 10:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement