facebookmetapixel
Advertisement
इस हफ्ते खुलेंगे 6 नए म्युचुअल फंड, ICICI Pru MF के 3 लाइफ साइकिल फंड पर रहेगी सबकी नजरपीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़लाREITs को सिर्फ फिक्स्ड इनकम समझना भूल! यील्ड के साथ कैपिटल ग्रोथ का भी मौकानिवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसान

Gold, Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोने-चांदी के भाव, चेक कर लें आज के रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: घरेलू बाजार में दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 70,500 रुपये के करीब।

Last Updated- April 23, 2024 | 12:32 PM IST
Gold and Silver Price Today
Representative Image

Gold Silver Price Today, April 23: इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन सोने चांदी के वायदा भाव की शुरूआत नरम रही। घरेलू बाजार में दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 70,500 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 79,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही।

सोने के वायदा भाव गिरे
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 72 रुपये की गिरावट के साथ 71,125 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 701 रुपये की गिरावट के साथ 70,496 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,125 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,463 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 73,958 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी की चमक भी फीकी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज गिरावट के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 408 रुपये की गिरावट के साथ 80,171 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 710 रुपये की गिरावट के साथ 79,869 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 80,171 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 79,864 रुपये के भाव निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा ने 86,126 रुपये किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: Chana price: मजबूत मांग से चने की कीमतों में तेजी, इस माह 8% महंगा हुआ

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,342.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,346.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 31.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,315.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.20 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.24 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.33 डॉलर की गिरावट के साथ 26.91 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - April 23, 2024 | 9:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement