facebookmetapixel
Advertisement
ग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राख

Gold-Silver price today: सोना-चांदी हुए महंगे, जानिए आज का रेट

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। 

Last Updated- May 15, 2024 | 9:59 AM IST
Gold-Silver Price Today
Gold silver price today

Gold-Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।  खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72,400 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 85,500 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।
सोना हुआ महंगा
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 39 रुपये की तेजी के साथ 72,336 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 71 रुपये की तेजी के साथ 72,368 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,393 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,336 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 73,958 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी भी चमकी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेज रही।  MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 104 रुपये की तेजी के साथ 85,521 रुपये पर खुला।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 123 रुपये की तेजी के साथ 85,540 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 85,580 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 85,500 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव ने 86,126 रुपये किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी के वायदा भाव तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,362.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,359.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.80 डॉलर की तेजी के साथ 2,364.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.85 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 28.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 28.82 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 9:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement